Connect with us
Chhindwara bus accident: Bus returning from CM's meeting overturns, 10 died in Chhindwara Madhya Pradesh:
फोटो सोशल मीडिया Chhindwara bus accident

Home / Highlights / Chhindwara bus accident: CM की सभा से लौट रही बस पलटी, 10 की गई जिंदगी छिंदवाड़ा

Highlights मध्य प्रदेश

Chhindwara bus accident: CM की सभा से लौट रही बस पलटी, 10 की गई जिंदगी छिंदवाड़ा

1 min read

Chhindwara bus accident: Bus returning from CM’s meeting overturns, 10 died in Chhindwara Madhya Pradesh:सभा से लौटते ही बिखर गई खुशियां: छिंदवाड़ा में बस पलटी, 10 लोगों की मौत, कई घायल

Chhindwara bus accident: Bus returning from CM’s meeting overturns, 10 died in Chhindwara Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री की जनसभा से लौटते वक्त भरी बस में बैठे लोगों ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि उनका सफर इस तरह खत्म होगा। गुरुवार शाम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को हमेशा के लिए तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि क‌ई अन्य अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं व एक बच्चा शामिल है।

अचानक पलटी बस, मचा हाहाकार

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा के पुलिस ग्राउंड में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से वापस लौट रही एक निजी बस उमरानाला चौकी क्षेत्र के चिखली गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है बस लहसुन से लदे एक ट्रक से टकराकर होकर अनियंत्रित हो गई थी। बस के पलटते ही जोरदार आवाज के साथ चीख-पुकार गूंज उठी। बस में करीब 50 लोग सवार थे, जो हितग्राही सम्मेलन में हुई मुख्यमंत्री की सभा से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

कुछ ही मिनटों में बदल गया मंजर

हादसे के बाद स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इसी बीच पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद राहत-बचाव अभियान तेज किया गया।

अस्पताल पहुंचते ही 10 की मौत की पुष्टि

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। इनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। घायलों की संख्या 30 से अधिक बताई जा रही है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कई एंबुलेंस भेजी गईं। पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और इलाज की स्थिति का जायजा लिया।

एक साथ कई घरों में पसरा मातम

मृतक और घायल सभी आसपास के गांवों से बताए जा रहे हैं। एक ही क्षेत्र के इतने लोगों के प्रभावित होने से गांवों में गहरा शोक फैल गया है।

यह भी पढ़ें- Bus accident padma river: पद्मा नदी में गिरी बस, अब तक 26 की गई जिंदगी, क‌ई लापता

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top