Connect with us
alt=" bk Samant new song"

Home / उत्तराखण्ड / मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया सुपरस्टार बिके सामंत के… “तू ऐजा ओ पहाड़” गीत का विमोचन

उत्तराखण्ड BK Samant Songs

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया सुपरस्टार बिके सामंत के… “तू ऐजा ओ पहाड़” गीत का विमोचन

1 min read

alt=" bk Samant new song"

थल की बजारा गीत के फेम सुपरस्टार बिके सामंत जिन्होंने अपनी गायिकी से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया, फिर एक और खूबसूरत पहाड़ी गीत ‘तु ऐजा ओ पहाड़..’ लेकर आए हैं। सुपरस्टार बिके सामंत के बारे में जितनी तारीफ की जाए शायद ही कम होगा क्योंकि वो एक ऐसी शख्सियत हैं जो मुम्बई में रहकर भी अपनी माटी से जुड़े हैं और अब अन्य लोगों को भी वापसी का संदेशा अपने इस खूबसूरत गीत “तु ऐजा ओ पहाड़” से दे रहे हैं। पलायन के दर्द को दर्शाते इस गीत को देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रिलीज किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीके सामंत का यह नया गीत भी पलायन रोकने में मददगार साबित होगा और युवाओं को रिवर्स माइग्रेशन के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि युवाओं में अपने गांव की ओर वापस लौटने एवं अपने माटी से जुड़ने की जो कसक जगी है उससे निश्चित तौर पर पलायन रोकने में मदद मिलेगी, जो कि एक बहुत अच्छी बात है।




बता दें कि मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के लोहाघाट के सिग्दा निवासी बीके सामंत का एक और धमाकेदार गीत ‘तु ऐजा ओ पहाड़..’ लांच हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज देहरादून में इस गीत को रिलीज करते हुए सामंत के प्रयासो की सराहना की और कहा कि यह एक शानदार गीत है जो देश-विदेश में रहने वाले एक पत्थर दिल इंसान को भी भावुक कर देगा। इस अवसर पर गायक सामंत के साथ ही रेड एफएम के आरजे काव्य भी वहां मौजूद थे, जो कि गीत में भी उनके साथ दिखाई देंगे।बताते चलें कि अपने सुपरहिट गीत ‘थल की बाजार’ से देश-विदेश में उत्तराखण्डी दर्शकों का दिल जीतने वाले बीके सामंत ने इस बार अपने नए गीत ‘तु ऐजा ओ पहाड़..’ में पहाड़ के सबसे बड़े दर्द पलायन को दिखाया है। सबसे खास बात तो यह है कि गीत के गायक होने के साथ ही रचियता, लेखक और निर्देशक भी स्वयं बिके सामंत हैं।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top