Connect with us
DA HIKE latest news: 4% dearness allowance hike in Punjab, 5% DA hike in Tripura too breaking update live.
Image : सांकेतिक फोटो ( DA HIKE latest news)

Home / Highlights / DA HIKE latest news: पंजाब में 4% बढ़ा महंगाई भत्ता, त्रिपुरा में भी 5% डीए बढ़ोतरी

Highlights देवभूमि दर्शन

DA HIKE latest news: पंजाब में 4% बढ़ा महंगाई भत्ता, त्रिपुरा में भी 5% डीए बढ़ोतरी

1 min read

DA HIKE latest news: 4 % DA बढ़ाने का ऐलान, 1 अप्रैल से लागू होगी बढ़ोतरी

DA HIKE latest news: 4% dearness allowance hike in Punjab, 5% DA hike in Tripura too breaking update live.: पंजाब के अमृतसर मे सिख धर्म की शीर्ष प्रबंधन संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है ,जिसके तहत वहां के कर्मचारियों के लिए संस्था महंगाई भत्ते (DA)के रूप मे चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करने वाली है। बताते चले यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी जिसकी घोषणा SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने अमृतसर के एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान की है।

यह भी  पढ़े :Gold silver rate today: सोना चांदी में भारी गिरावट, 9 हजार तक फिसली चांदी,

बता दें अमृतसर के गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में आयोजित धार्मिक सभा के दौरान संस्था ने महंगाई भत्ते DA मे चार प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल से लागू होगा। सभा को संबोधित करते हुए हरजिंदर धामी ने कहा कि SGPC हमेशा अपने कर्मचारियों के कल्याण और सुविधाओं को ध्यान में रखने के लिए प्रतिबद्ध रही है, इसलिए गुरुद्वारों में सेवा करने वाले कर्मचारियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संगत की सेवा और सिख संस्थाओं कि गरिमा को बनाए रखना है। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के लिए एक और महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया कि अब सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पारंपरिक सिख पोशाक यानी कुर्ता पजामा पहनना होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह रोजाना काम की शुरुआत आध्यात्मिकता अनुशासन के साथ करें।

त्रिपुरा मे भी राज्य कर्मचारियों की बल्ले बल्ले 5 % DA बढ़ने का ऐलान

बता दें केंद्र सरकार की आठवें वेतन आयोग को लागू करने की तैयारियों के बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA/DR) में 5 % तक की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है जो 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगा। 5 % बढ़े हुए DA के साथ राज्य में टोटल DA/DR अब 41 परसेंट हो गया है। यानी जिसकी बेसिक सैलरी 30000 रुपये है, तो उसे 12300 रुपये DA मिलेगा जिसके हिसाब से हर महीने सैलरी में सीधे 1500 रुपये का इजाफा हो जाएगा।

Continue Reading

More in Highlights

To Top