Connect with us

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / देवभूमी उत्तराखण्ड की बेटी को इजराइल के प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

उत्तराखण्ड बुलेटिन

देवभूमी उत्तराखण्ड की बेटी को इजराइल के प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

1 min read

देवभूमी उत्तराखण्ड की बेटी को इजराइल के प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

उत्तराखण्ड के लिए बहुत सम्मान की बात है कि देवभूमी की बेटी उज्ज्वल भारद्वाज ने उत्तराखण्ड को गौरवान्वित किया। अहमदाबाद (गुजरात) में इंडिया-इजरायल इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता के तहत 17 जनवरी को आयोजित डिजिटल हेल्थ इवेंट में रुड़की की उज्ज्वल भारद्वाज ने द्वितीय स्थान हासिल कर उत्तराखंड का ही नहीं वरन पूरे देश का नाम रोशन किया। टीबी के मरीजों की मॉनीटरिंग के लिए डिवाइस तैयार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उज्ज्वल को यह पुरस्कार प्रदान किया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन 6 दिन के भारत दौरे पर हैं। इस दौरान वह 17 जनवरी को PM मोदी के साथ  अहमदाबाद गए। वहां एक हेल्थ इनोवेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उज्ज्वल ने अपना ये टेलेंट दिखाया।
उज्ज्वल भारद्वाज को पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। उसे छह माह की ट्रेनिंग के लिए इजरायल भी भेजा जाएगा।

उज्ज्वल भारद्वाज के विषय में-  उज्ज्वल भारद्वाज रुड़की सिविल लाइंस में अपने परिवार के साथ रहती है। उज्ज्वल के पिता शैलेंद्र सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। उज्ज्वल के पिता के अनुसार इससे पूर्व वह स्वच्छ भारत अभियान के तहत सितंबर में दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान पर  रही थी जहाँ उसे टॉयलेट मॉनीटरिंग से संबंधित डिवाइस बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया था।

उज्ज्वल की स्कूलिंग मोंटफोर्ट स्कूल से हुई है। उज्ज्वल ने  चेन्नई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स में बी-टेक किया है। वर्तमान में वह नासिक स्थित टाटा डिस्क इंपेक्ट कंपनी में कार्यरत है

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top