Connect with us
महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की दीपिका जोशी ने कब्जा जमाया

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की दीपिका जोशी ने कब्जा जमाया

उत्तराखण्ड बुलेटिन नैनीताल

महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की दीपिका जोशी ने कब्जा जमाया

1 min read

महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की दीपिका जोशी ने कब्जा जमाया

हल्द्वानी/नैनीताल- आजकल उत्तराखण्ड के महाविद्यालयों में चुनावी सफर अपने जोरो पर है और अब समय आ गया है चुनावो के नतीजों का की किसकी किस्मत चमकी । इंदिरा प्रियदर्शनी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की दीपिका जोशी ने कब्जा जमा लिया। दीपिका ने एनएसयूआइ की सिमरन वर्मा को 82 मतों से हराया। सचिव पद पर एनएसयूआइ की प्रियंका जोशी 19 वोटों के अंतर से विजयी रही। अध्यक्ष समेत तीन पदों पर एबीवीपी तो सात पदों पर एनएसयूआइ समर्थित पदाधिकारी विजयी रहे।

महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की दीपिका जोशी ने कब्जा जमाया

महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में सभी पदों के लिए सीधा मुकाबला था। अध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कला संकाय प्रतिनिधि के पदों पर एबीवीपी समर्थित पदाधिकारी विजयी रहे। सबसे बड़ी जीत अध्यक्ष पद पर रही। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर पूजा खनी सबसे कम पांच मतों के अंतर से जीतने में कामयाब रही। इससे पहले 1651 वोटरों में से 699 वोटरों (42.3 प्रतिशत) ने मताधिकार का प्रयोग किया। शुरुआत में अच्छा रुझान रहा, लेकिन बाद में भीड़ कम होती चली गई।छात्रासंघ चुनाव में देखने लायक बात यह भी रही कि छात्राओं ने संगठन नहीं, बल्कि शख्सियत देखना अधिक जरूरी समझा। महिला कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी दीपिका ने जीत दिलाई, लेकिन सर्वाधिक सात पदों पर एनएसयूआई का झंडा बुलंद रहा।
Content Disclaimer 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top