UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़
Pithoragarh Bolero accident today: पिथौरागढ़ बोलेरो पर गिरा बोल्डर 2 की गई जिंदगी
1 min read
Pithoragarh Bolero accident today: Pithoragarh Bolero accident Dharchula road Accident uttarakhand accident news today पंचाचूली से लौट रहे पर्यटकों पर टूटा पहाड़ का कहर, किशोर समेत दो की मौत
Pithoragarh Bolero accident today: heavy landslide boulder fell into bolero on Dharchula road breaking news Uttarakhand accident news : उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने राजस्थान से आए एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। कोटा के रामगंज मंडी क्षेत्र से एक ही परिवार के नौ चचेरे भाई-बहन उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे। आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के बाद सभी दारमा घाटी स्थित प्रसिद्ध पंचाचूली बेस कैंप की यात्रा पर गए थे, लेकिन वापसी के दौरान पहाड़ से गिरे एक विशाल बोल्डर ने उनकी यात्रा को दर्दनाक हादसे में बदल दिया।
यह भी पढ़े :Facebook insta down: Meta के प्लेटफॉर्म हुए क्रैश, फेसबुक-इंस्टाग्राम यूजर्स को झटका
बोलेरो पर गिरी चट्टान वाहन क्षतिग्रस्त 2 ने मौके पर ही तोड़ा दम Panchachuli Road Accident
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे परिवार के सदस्य स्कॉर्पियो वाहन से पंचाचूली क्षेत्र से वापस लौट रहे थे। धारचूला से लगभग 42 किलोमीटर दूर पंपाबे क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से एक भारी-भरकम चट्टान टूटकर सड़क पर आ गिरी। बोल्डर सीधे वाहन के अगले हिस्से पर गिरा, जिससे स्कॉर्पियो का फ्रंट हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि आगे की सीट पर बैठे 15 वर्षीय केशव खंडेलवाल और वाहन चालक सुरेंद्र गर्ब्याल की मौके पर ही मौत हो गई। केशव राजस्थान के कोटा जिले के रामगंज मंडी का निवासी था, जबकि चालक सुरेंद्र गर्ब्याल ऊधम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र के रहने वाले थे।
एक ही परिवार से बोलेरो में सवार पांचों लोग , राजस्थान से आए थे घूमने uttarakhand Tourist Family Tragedy Pithoragarh news today
वाहन में सवार परिवार के अन्य सदस्य भी इस हादसे की चपेट में आ गए। ऋषभ खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल, हनी खंडेलवाल और आयुष खंडेलवाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन लोगों को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल सक्रिय हुए। सभी घायलों को तत्काल धारचूला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। घायलों में से दो की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
सड़क पर चल रहा है चौड़ीकरण का कार्य Dharchula road Landslide Danger)
हादसे के बाद उपजिलाधिकारी आशीष जोशी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोबला-ढांकर मार्ग पर इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बीते दिनों पंपाबे क्षेत्र में पहाड़ी दरकने के कारण मार्ग कई दिनों तक बाधित रहा था। भारी मलबा हटाने के बाद हाल ही में यातायात बहाल किया गया था, लेकिन पहाड़ी पर कई बड़े बोल्डर अब भी अस्थिर स्थिति में मौजूद थे।
यह भी पढ़े :Chamoli accident news today: देवाल चमोली में नदी में समाई बोलेरो मासूम समेत 4 की मौत
(Mountain Safety Concern)
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा पहले से बना हुआ था। शुक्रवार को वही आशंका हकीकत में बदल गई और एक मासूम किशोर समेत दो लोगों की जान चली गई। क्षेत्र में अब भी भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। इस हादसे ने एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं राजस्थान से आए परिवार के लिए यह यात्रा जीवनभर का ऐसा दर्द छोड़ गई, जिसे शायद कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
