UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun Bengaluru flight timing: देहरादून से बेंगलुरु की नाइट फ्लाइट होगी शुरू
1 min read
Dehradun Bengaluru flight timing : 1 अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, देहरादून से बंगलुरु के बीच होगा संचालन
Dehradun Bengaluru flight timing ticket fare : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून एयरपोर्ट से पहली बार रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है, जिसके लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 अप्रैल से समर शेड्यूल में देहरादून बंगलुरु के बीच रात्रि उड़ान शुरू कर रहा है। बताते चले इस उड़ान के जरिए हवाई यात्रियों को यात्रा करने में और अधिक सहूलियत मिल पाएगी। इतना ही नहीं बल्कि इस हवाई यात्रा का समय व किराया भी तय कर लिया गया है।
यह भी पढ़े :Ramnagar helicopter wedding: रामनगर में अनोखी शादी, हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया ले गए दुल्हे राजा
ये रहेगा यात्रा शेड्यूल
०एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शाम 5:25 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट से तीन घंटे पांच मिनट की उड़ान के बाद रात 8:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी ,जो रात के 9 बजे उड़ान भरकर करीब तीन घंटे पांच मिनट बाद देर रात 12:05 बजे वापस बंगलूरू पहुंचेगी।
किराया : एक तरफ का 9198 रुपये
फ्लाइट : 1 से 15 अप्रैल तक संचालित होगी, यात्री बढ़ने पर इसे नियमित किया जा सकता है। बताते चलें दून एयरपोर्ट को डीजीसीए ने 9 फरवरी 2012 को नाइट लैंडिंग की अनुमति दी थी ,जिसके बाद से सेना के और निजी चार्टर्ड विमान रात में उड़ान भर रहे हैं। यात्रा व पर्यटन सीजन में उड़ानों व यात्रियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
