Connect with us
Uttarakhand news today: uttarakhand panchayat chunav Haridwar Gram Pradhan using fake certificate now lost her seat.
Image : सांकेतिक फोटो ( uttarakhand panchayat chunav)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand gram pradhan: हरिद्वार फर्जी प्रमाण पत्र बनी ग्राम प्रधान अब चली गई कुर्सी

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand gram pradhan: हरिद्वार फर्जी प्रमाण पत्र बनी ग्राम प्रधान अब चली गई कुर्सी

1 min read

uttarakhand panchayat chunav  : फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पाई प्रधानी कुर्सी, अब साढ़े 3 साल बाद चली गई कुर्सी

Uttarakhand news today: uttarakhand panchayat chunav Haridwar Gram Pradhan using fake certificate now lost her seat. Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर लोगों ने ऐसे- ऐसे पदों पर नौकरियां पाई हैं जिन पर किसी को आसानी से संदेह तक नहीं हुआ। ऐसी ही कुछ खबर हरिद्वार जिले के रुड़की से सामने आ रही है, जहाँ पर पंचायत चुनाव में कथित फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र के सहारे एक महिला ने प्रधान की कुर्सी पर कब्जा किया है। हालांकि जांच पड़ताल के बाद अब महिला को साढ़े 3 साल बाद प्रधान पद से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड में अब नहीं खुल सकेंगी शराब की नई दुकानें

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की के भगवानपुर ब्लॉक की खेलपुर नसरुल्लापुर ग्राम पंचायत की प्रधान नीलम देवी के खिलाफ गांव के निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में नीलम देवी ने नामांकन के साथ फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाया और उसी के आधार पर चुनाव लड़ा। इतना ही नहीं बल्कि चुनाव लड़ने के बाद उन्हें प्रधानी पद पर जीत भी मिली। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग से प्रमाण पत्र की जांच कराई गई।

नीलम के खिलाफ गांव के युवक ने करवाई शिकायत दर्ज ( Haridwar news today)

शिक्षा विभाग से प्रमाण पत्र की जांच करवाने पर पता चला कि शैक्षिक प्रमाण पत्र गलत हैं। इसके बाद इस पूरे मामले में वर्ष 2023 में दर्ज शिकायत से शुरू हुई जांच विभागीय पड़ताल , प्रशासनिक सुनवाई, अपील और हाई कोर्ट तक चली कानूनी लड़ाई के बाद कार्रवाई हुई। इसमें नीलम देवी को राहत नहीं मिली। विवादों से घिरी प्रधान नीलम को जांच के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया। नीलम द्वारा आदेश को सीडीओ हरिद्वार के समक्ष चुनौती दी गई लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली एसडीएम का फैसला बरकरार रखते हुए इसके बाद नीलम देवी को शुरुआत में अंतरिम राहत मिली जिससे कार्यवाही पर रोक लगी।

यह भी पढ़े :Dehradun News: देहरादून में गलत गुर्दे का ऑपरेशन, किशोर की मौत पर 6 के खिलाफ FIR

साढ़े 3 साल बाद गई प्रधानी ( haridwar news today)

30 जून 2026 को हाई कोर्ट ने पूर्व में दिए गए अपने फैसले का हवाला देते हुए उनकी याचिका का निस्तारण कर दिया। न्यायालय के फैसले के बाद डीएम मयूर दीक्षित ने पूरी पत्रावली का परीक्षण करते हुए नीलम देवी को तत्काल प्रभाव से प्रधान पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया। जिसके तहत साढ़े 3 साल बाद नीलम को प्रधानी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top