Connect with us
Uttarkashi news today: Major accident in Silkyara Tunnel accident Jharkhand worker naresh ganju died.
Image : social media ( Uttarkashi news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarkashi news today: उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा झारखंड के श्रमिक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi

Uttarkashi news today: उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा झारखंड के श्रमिक की गई जिंदगी

1 min read

Uttarkashi news today: उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, झारखंड के श्रमिक की गई जिंदगी

Uttarkashi news today: Major accident in Silkyara Tunnel accident Jharkhand worker naresh ganju died uttarakhand breaking news live : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में आज गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया जिसमें एक 22 वर्षीय श्रमिक की जिंदगी चली गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े :नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, 6 सप्ताह में जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के आदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड का निवासी 22 वर्षीय नरेश गंजु उत्तरकाशी जिले की निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में श्रमिक के तौर पर कार्यरत था। आज गुरुवार की तड़के करीब 2:00 बजे टनल के भीतर शॉटक्रीट लाइनिंग का एक हिस्सा अचानक से टूटकर गिर गया। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से नरेश की जिंदगी चली गई।

बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर हुआ हादसा ( uttarkashi news today) 

बताया जा रहा है यह हादसा टनल के बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर हुआ है। उस समय टनल के भीतर नियमित निर्माण कार्य चल रहा था। तभी अचानक से एक बड़ा ब्लॉक टूटकर नीचे गिर पड़ा जिससे अन्य श्रमिकों में अफरा तफरी मच गई और एक श्रमिक मलबे के नीचे दब गया। श्रमिक को बचाने के लिए अन्य श्रमिकों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया तथा उसे बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों की टीम ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की विस्तृत जांच शुरू ( uttarkashi breaking news) 

बताते चलें घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना निगम लिमिटेड ने हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा की हादसा किन परिस्थितियों में घटित हुआ है। घटना के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता 38 करोड़ की योजना मंजूर

सिलक्यारा टनल में पहले भी हो चुका हादसा (Silkyara Tunnel uttarkashi news) 

गौरतलब हो सिलक्यारा टनल पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुकी है। उत्तरकाशी में बन रही इस टनल में 12 नवंबर 2023 को एक बड़ा भूस्खलन हुआ था जो चारधाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही इस सुरंग का एक हिस्सा टूट गया था जिसके कारण 41 मजदूर सुरंग में फंस गए थे। इतना ही नहीं बल्कि करीब 17 दिनों बाद ऐतिहासिक और जटिल रेस्क्यू के जरिए श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top