Connect with us
Dehradun breaking news: Mother gives a big statement on the molestation of her daughter in hospital...
Image : social media ( Dehradun breaking news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun breaking news: देहरादून अस्पताल में बेटी के छेड़छाड़ पर मां ने दिया बड़ा बयान…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun breaking news: देहरादून अस्पताल में बेटी के छेड़छाड़ पर मां ने दिया बड़ा बयान…

1 min read

Dehradun breaking news today: दून अस्पताल में बेटी से छेड़छाड़ पर मां ने कर्मचारी को चप्पलों से पीटा, फिर बोली गलतफहमी हो गई

Dehradun breaking news: Mother gives a big statement on the molestation of her daughter in hospital…: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस दौरान हड़कम्प मच गया, जब एक महिला ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अस्पताल पहुंचकर एक कर्मचारी को चप्पलों से पीटा। घटना को घटित होता देख अन्य कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया वहीं घटनास्थल पर मरीज और तीमारदारों तथा कर्मचारियों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Weather Update Hindi: उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून में बीते मंगलवार को एक महिला दून अस्पताल में सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शंस विभाग में जांच करने पहुंची थी। इस दौरान महिला ने आरोप लगाया कि वहां तैनात काउंसलर उसे चेकअप के बहाने बेसमेंट में ले गया और बिना ग्लव्स पहने उसके निजी अंगों को अनुचित तरीके से छूने लगा। इसके विरोध पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और देर रात धारा चौकी में दोनों पक्षों के बीच समझौता किया गया।

मां और पति के साथ फिर अस्पताल पहुंची महिला (dehradun breaking news)

बीते बुधवार को महिला अपनी मां और पति के साथ फिर से अस्पताल पहुंची ,जहां पर कुछ देर अस्पताल परिसर में रहने पर महिला की मां एसटीआइ विभाग पहुंची जहां पर संबंधित कर्मचारी मौजूद था। इस दौरान महिला की मां ने कर्मचारी को खूब खरी खोटी सुनाई और बाद में उसे छाते तथा चप्पलों से पीटना शुरू किया।

स्थिति को जैसे तैसे कराया गया सामान्य (dehradun hospital news )

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कर्मचारी को कई बार चप्पलों से पीटा गया जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्थिति को बिगाड़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटाया तथा स्थिति को शांत कराया।

पहले कर्मचारी को खूब पीटा, फिर बोली हो गई थी गलतफहमी

दून अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला अब बैकफुट पर आ गई है, जिसने पुलिस के समक्ष लिखित बयान देकर स्वीकार किया है कि पूरा विवाद आपसी गलतफहमी के कारण उत्पन्न हुआ था। इस पूरे मामले में वह किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड के 3 नगर निकायों में आचार संहिता लागू चुनाव अधिसूचना जारी

महिला की गलतफहमी बिगाड़ी स्थिति (dehradun hospital news update)

पुलिस ने भी इस पर पूरी स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि मंगलवार को एक महिला चौकी में पहुंची थी जहां उसने दून अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार किए जाने की मौखिक शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और दोनों पक्षों को चौकी बुलाया । इसके अलावा संबंधित स्टाफ से भी विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ और आपसी वार्ता के दौरान स्थिति स्पष्ट हुई की विवाद दोनों पक्षों के बीच गलतफहमी का परिणाम था। घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई गई जिसमें महिला ने यह बात स्वीकारी कि उसे गलतफहमी हो गई थी।

कर्मचारी  हटने के बाद भी वहीं बैठा था ड्यूटी पर

बताया जा रहा है की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने संबंधित काउंसलर को हटाकर प्राचार्य कक्ष अटैच कर दिया था ,लेकिन बुधवार को कर्मचारी वही पुरानी जगह पर बैठा हुआ था। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि जब कर्मचारी को वहां से हटा दिया गया था तो उसे दोबारा वहां पर किसने बैठाया।

अस्पताल के बेसमेंट में नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे (dehradun news today)

जहां छेड़छाड़ की घटना हुई है ,वहां के बेसमेंट में सीसीटीवी कैमरे तक मौजूद नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि कई जगह पर सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। यदि सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो इस घटना का आसानी से पता चल पाता। अस्पताल के बेसमेंट में 3 से 4 सुरक्षाकर्मी घूमते रहते हैं लेकिन घटना के दौरान सुरक्षाकर्मी भी महिला को देखते रहे कोई भी कुछ कहने की स्थिति मे नजर नही आया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top