Connect with us
Dehradun Crime News: Friend Lured PG Operator to Café, Opened Fire in Murder Bid; Victim Escapes as Gun Misfires
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun Crime News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun Crime News: देहरादून में मिलने के बहाने बुलाकर PG संचालक को मारी गोली, बची जान

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun Crime News: देहरादून में मिलने के बहाने बुलाकर PG संचालक को मारी गोली, बची जान

1 min read

Dehradun Crime News: Friend Lured PG Operator to Café, Opened Fire in Murder Bid; Victim Escapes as Gun Misfires: दोस्त ने फोन कर बुलाया फिर pg संचालक पर दागी गोलियां, साथियों के रहते बची जान..

Dehradun Crime News: Friend Lured PG Operator to Café, Opened Fire in Murder Bid; Victim Escapes as Gun Misfires : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उस समय अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला जब एक कैफे के बाहर फायरिंग की गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं युवक को बचाने आए उसके दोस्तों ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का प्रयास और जानबूझकर क्षेत्र की शांति भंग करने के इरादे से उकसाने का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को पकड़ने की तैयारी तेज कर दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: देहरादून के सात मोड़ में 4369 पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी का बड़ा फैसला

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के झबरेड़ा निवासी सन्नी राजधानी देहरादून में एक PG का संचालन व देखरेख करता है। बीते 19 जुलाई 2026 की तड़के सन्नी अपने कमरे पर मौजूद था। सुबह करीब 2:40 बजे शुभम नाम के युवक ने सन्नी को फोन किया और 3:15 बजे पटेलनगर स्थित देहरादून मेडिकल कॉलेज के पास स्वास्तिक कैफे पर मिलने के लिए बुलाया।

गोली चलाने के बाद सभी आरोपी फरार ( dehradun crime news today)

सन्नी जैसे ही अपने साथियों के साथ कैफे में पहुंचा तो वहां मौजूद शुभम अपने साथी युवराज और दो अन्य लड़कों के साथ पहले से मौजूद था। आरोपियों ने पहले सन्नी के साथ गाली गलौज की और फिर उसे जान से मारने की नियत से पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनते ही सन्नी के साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत सन्नी को बचाया। इसके बाद आरोपी युवराज ने शुभम से पिस्तौल छीनकर दोबारा सन्नी को मारने की कोशिश की लेकिन पिस्टल से गोली नहीं चली और मिसफायर हो गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके पर फरार हो गए।

यह भी पढ़े :देहरादून: कार्यक्रम से 3 दिन पहले बदली राहुल गांधी की सभा की जगह, बन्नू स्कूल मैदान का सुझाव

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( dehradun breaking news update)

घटना की सूचना पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद पटेलनगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी शुभम और युवराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 109 (1) हत्या का प्रयास और 352 शांति भंग करने के इरादे से उकसाने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल के दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top