Connect with us
Dehradun news : dehradun property rate fraud case of property of 25 lakh

Home / उत्तराखण्ड / देहरादून में घर लेने से पहले अच्छे से सोच ले यहाँ लग चुका है लोगों को 25 लाख रुपए का चूना

उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून में घर लेने से पहले अच्छे से सोच ले यहाँ लग चुका है लोगों को 25 लाख रुपए का चूना

1 min read

Dehradun property rate: यदि आप देहरादून में फ्लैट लेने की सोच रहे हैं तो कृपया ध्यान दें, प्रॉपर्टी के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी

आजकल लोगों में प्रॉपर्टी खरीदने की ऐसी होड़ लगी है कि कई बार लोग इसमें फर्जीवाड़े का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला देहरादून जिले से सामने आ रहा है जहां राजपुर थाने में फ्लैट बेचने के नाम पर 25लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यहां मामला ऐसा है कि फ्लैट बेचने के बाद रुपए भी ले लिए गए और अंत में उसी फ्लैट को किसी और व्यक्ति को बेच दिया गया। बता दें कि देहरादून के विजय पार्क निवासी आशा रावत पत्नी नरेश रावत ने थाना रायपुर में एक तहरीर दी है जिसमें बताया गया है कि उनके पति की गौरव अहूजा नाम के व्यक्ति से अच्छी खासी जान पहचान थी। गौरव अहूजा की पत्नी डिंपल अहूजा विजय पार्क एक्सटेंशन मेंबर्स साईं इंफ्राटेक एंड ट्रेंडिंग कंपनी की मालकिन है ।आहूजा ने जोहड़ी में डबल स्टोरी मकान का निर्माण किया है जिसमें नरेश रावत ने थ्री बीएचके फ्लैट के लिए आरोपियों को 25 लाख अदा किए थे।(Dehradun property rate)

आशा रावत के द्वारा पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार जब विक्रय पत्र की तारीख नजदीक आने लगी तो आरोपी बीच में ही टालमटोल करने लगे और बाद में पता चला कि आरोपियों ने फ्लैट किसी रवि कुमार को बेंच दिया है । जिसके बाद से दोनों पति पत्नी मकान छोड़कर ही फरार हो गए हैं ।पुलिस में तहरीर सौंपने के बाद अब पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top