Connect with us
Dehradun news hindi: friends killed digambar dhiman murder case vasant vihar uttarakhand breaking today .
Image : social media ( Dehradun news hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news hindi: देहरादून दोस्तों ने किया बैट से हमला, युवक की खत्म कर दी जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news hindi: देहरादून दोस्तों ने किया बैट से हमला, युवक की खत्म कर दी जिंदगी

1 min read

Dehradun news hindi: दोस्तों ने बैट से हमला कर अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, रेत में दफनाया शव..

Dehradun news hindi: friends killed digambar dhiman murder case vasant vihar uttarakhand breaking today .: शिक्षा का हब कहीं जाने वाली राजधानी देहरादून अब अपराधों का हब कुछ इस कदर बन चुकी है ,कि वहां पर बिना अपराधिक घटना के एक दिन भी गुजरना मानो मुश्किल सा हो गया है। ऐसी ही कुछ दिल दहला देने वाली खबर देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र से सामने आ रही है ,जहां पर चार दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की बेसबॉल के बैट से हमला कर जिंदगी छीन ली। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand teacher incriment news: शिक्षकों की बढ़ेगी सैलरी जोड़ी जाएंगी तदर्थ सेवाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के शास्त्री नगर निवासी संतराम धीमान ने वसंत विहार थाने में तहरीर देते हुए बताया कि, उनका 28 वर्षीय पुत्र दिगंबर धीमान 9 फरवरी को घर से निकला था लेकिन काफी दिन गुजर जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा। घटना की सूचना मिलते ही वसंत विहार पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद जांच में सामने आया कि दिगंबर के विरुद्ध थाना बसंत विहार में पाक्सो अधिनियम का केस दर्ज है। संतराम से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को उक्त मुकदमे में दिगंबर की कोर्ट में तारीख थी और वह कोर्ट के लिए ही आया था। अगली तारीख मिलने पर दिगंबर ने अपने पिता को घर जाने के लिए कहते हुए कुछ समय बाद खुद के घर आने की बात कही थी लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा।

दिगंबर के शव को लगाया ठिकाने ( dehradun crime news)

पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा दिगंबर के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली गई तो पता चला कि दिगंबर के कुछ अन्य दोस्त भी घरों से गायब है। इतना ही नहीं बल्कि सभी के एक साथ बैठकर नशा करने की सूचना भी पुलिस प्रशासन को मिली। इसके बाद हेमंत सेमवाल के रेसकोर्स सी ब्लॉक स्थित कमरे से टैक्सी के माध्यम से उनके एक साथ में जाने की जानकारी मिली। मंगलवार को पुलिस ने संदिग्ध टैक्सी की तलाश कर चालक राजनंदन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी न्यू पटेलनगर को हिरासत में लिया। जिस पर पता चला कि बीते 9 फरवरी की रात में दिगंबर अपने चार दोस्तो हेमंत सेमवाल, अंकित,संजू आदिल के साथ पार्टी करने के लिए नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में खडडा कॉलोनी गया था जहाँ सभी ने शराब पी। इसी दौरान उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद दिगंबर के दोस्तों ने गुस्से में आकर उसके सिर पर बेसबॉल के बैट से वार कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नही बल्कि दिगंबर के शव को ठिकाने लगाने के लिए एक टैक्सी के जरिए हरिद्वार पहुँचकर चिड़ियापुर के जंगलों में शव को रेत में दबा दिया गया और उसी टैक्सी में वापस देहरादून आ गए।

टैक्सी चालक गिरफ्तार ( dehradun news today)

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर की निशानदेही पर पुलिस ने दिगंबर का शव बरामद कर शव को छिपाने में मदद करने वाले टैक्सी चालक राजनंदन को गिरफ्तार किया है तथा टैक्सी को भी कब्जे में लिया गया है। इसके अलावा चार मुख्य आरोपियों को खोजा जा रहा है।

2021 मे यौन उत्पीड़न का मुकदमा दिगंबर पर हुआ था दर्ज

बताते चलें दिगंबर धीमान के खिलाफ वर्ष 2021 में नाबालिक से यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में दिगंबर धीमान को जमानत मिल गई थी और 9 फरवरी 2026 को पाक्सो कोर्ट में उसकी पेशी थी। लेकिन 9 फरवरी को ही रात के करीब 8:00 बजे नशे में दिगंबर के दोस्तों ने उसकी ह्त्या कर दी। हत्याकांड के 9 वें दिन पूरी घटना का खुलासा हुआ ,जिसमें पुलिस प्रशासन को रेसकोर्स के सी ब्लॉक कमरे में खून के धब्बे मिले। इसके अलावा मौके पर पुलिस ने पेचकस मोबाइल भी बरामद किया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top