Connect with us
Jigyasa Trust Dehradun Uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: जिज्ञासा ट्रस्ट ने कड़कड़ाती ठंड में ठिठुर रहे असहाय लोगों को बांटे कंबल…

उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून: जिज्ञासा ट्रस्ट ने कड़कड़ाती ठंड में ठिठुर रहे असहाय लोगों को बांटे कंबल…

1 min read

Jigyasa Trust Dehradun : कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते असहाय लोगों को कंबल बांट जिज्ञासा ट्रस्ट ने प्रस्तुत की मानवता की मिसाल

Jigyasa Trust Dehradun: आज दिनांक 17.01.2024 को जिज्ञासा ट्रस्ट की तरफ ठंड और शीतलहर को देखते हुए कई जरूरतमंदों व गरीबो को कम्बल बांटें गये। ट्रस्ट के संस्थापक श्री बलदेव सिंह पंवार जी ने बताया कि इस ट्रस्ट को गरीब लोगो की मदद के लिए बनाया गया है। वे सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भी विगत दो वर्षो से निशुल्क समर कैंप लगाते आ रहे हैँ। ,इस कैंप में बच्चों को निशुल्क कई विधायें सिखाई जाति है, जो बच्चों के लिए उपयोगी है। संस्था द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली रायपुर में भी समय- समय पर प्रतियोगिताएं करवायी जाती हैँ व स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाता है ।
यह भी पढ़िए: जिज्ञासा ट्रस्ट के तत्वावधान में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली में समर कैंप का हुआ समापनl

यह संस्था 29 जनवरी 2024 को अपने दो वर्ष पूर्ण करने जा रही है, इसलिए संस्था के सदस्यों की मदद से गरीबो को इस बढ़ती ठंड में कम्बल बांटें गये। संस्था के संस्थापक बलदेव सिंह पंवार जी ने संस्था से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद भी दिया और आगे भी मिलजुल कर कार्य करने की अपील भी की। संस्था द्वारा समय समय पर निराश्रित् पशुओं, पर्यावरण , गरीब परिवारो के लिए भी कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक बलदेव सिंह पंवार, लक्ष्मी पंवार, पिंकी पंवार, सुनीता रावत, सुनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top