UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand: देहरादून सॉफ्टवेयर इंजीनियर राधा गायत्री की मौत संदिग्ध, पिता ने लगाए गंभीर आरोप
1 min read
Dehradun News Live: P. Radha Gayatri Death Case Takes New Turn, Father Suspects Husband’s Role: लेडी इंजीनियर के पिता बोले बेटी नहीं पीती थी शराब, दामाद पर जताया हत्या का शक, कहानी में आया नया मोड़
Dehradun News Live: P. Radha Gayatri Death Case Takes New Turn, Father Suspects Husband’s Role: उत्तराखंड के मसूरी धनोल्टी रोड स्थित एक होम स्टे में दिल्ली के गुरुग्राम आईटी कंपनी में कार्यरत विशाखापट्टनम की निवासी 27 वर्षीय सॉफ्ट इंजीनियर पी राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पी राधा की मौत पर परिजनों ने कई सवाल खड़े किए हैं। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी शराब नहीं पीती थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने दामाद सौम्या श्री चरण पर बेटी की हत्या की साजिश रचने का शक जताया हैं। मृतका के पिता का कहना है इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच हो।
यह भी पढ़े :SIR 2026 delhi: दिल्ली में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू पुराना रिकॉर्ड न होने पर कट सकता है नाम
बता दें विशाखापट्टनम की निवासी 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी राधा गायत्री दिल्ली गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में कार्यरत थी। बीते 15 जून वो मसूरी-टिहरी मार्ग पर सुवाखोली के निकट टिपड़ीधार स्थित कियाना होम स्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। 15 जून को पी राधा के पति सौम्या श्रीचरण ने फोन कर महिला के पिता को बताया कि उनकी बेटी बेहोश पड़ी है और तत्काल मसूरी पहुंचने को कहा। जब मृतका के पिता ने वीडियो काल पर बेटी का चेहरा दिखाने के लिए कहा, तो उन्हें चेहरा नहीं दिखाया गया। इससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।
बेटी नहीं पीती थी शराब (dehradun breaking news update)
मृतका के पिता का कहना है ,कि उनकी बेटी शराब नहीं पीती थी। लेकिन डॉक्टर ने शुरुआती अनुमान में बताया कि अत्यधिक शराब के सेवन के साथ किसी दवा के अधिक मात्रा में सेवन करने के कारण उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। जिस पर उन्होंने साइलेंट ब्रेन हेमरेज और नाक व मुंह से रक्तस्राव होने पर मौत की बात कहीं। हालांकि पुलिस और चिकित्सकों ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ऐसा हो सकता है कि उनकी बेटी को किसी नशीले पदार्थ या अन्य चीज के माध्यम से शराब पिलाई गई होगी।
मृतका के पिता ने दामाद पर लगाए आरोप (dehradun news today)
मृतका पी राधा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं बल्कि सोची समझी रणनीति है। उनका कहना है कि उनका दामाद सौम्या श्रीचरण पिछले कई महीनों से राधा को परेशान कर रहा था और अब घटना को अंजाम देने के बाद शराब के सेवन या दुर्घटना से मामले को जोड़कर इसे भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है राधा की शादी करीब 7 महीने पहले हुई थी जिसके बाद से उसे ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।
बेटी के अंतिम संस्कार के बाद मसूरी लौटे परिजन (dehradun news update)
मृतका के पिता ने बताया कि उनका परिवार आंध्र प्रदेश में रहता है जिसके चलते उन्हें उत्तराखंड पहुंचने में काफी समय लगा। उनके अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियों संदेह पैदा कर रही है। उनका कहना है कि यदि मौत अचानक या स्वाभाविक होती शव बिस्तर पर होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं था। पिता ने पुलिस जांच पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं कि शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था उन्हें केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करने के लिए कहा गया। मृतका के पिता का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दामाद से विस्तृत पूछताछ की जाए।
यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: नैनीताल सीट से संजीव आर्य ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
पिता के जन्मदिन पर घर आने वाली थी पी राधा
मृतका के पिता परुपुदी सुधाकर का 19 जून को 60 वां जन्मदिन था। परिवार की माने तो राधा गायत्री अपने पति के साथ 18 जून को विशाखापट्टनम पहुंचने की बात बता चुकी थी ताकि अपने पिता का जन्मदिन वो परिवार के साथ मना सके। लेकिन उससे पहले ही पी राधा गायत्री की मौत हो गई। मृतका के पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड है जो आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के पेंडुर्थी क्षेत्र स्थित चिन्नामुशिदिवाडा कॉलोनी में रहते हैं। परिवार के मुताबिक गायत्री और उसके पति ने इसी कॉलोनी में एक नया फ्लैट खरीदा था। परिवार की योजना थी कि 19 जून को सुधाकर का जन्मदिन मनाने के बाद नए घर में पूजा पाठ और गृह प्रवेश से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान किए जाएं लेकिन उससे पहले ही बड़ी अनहोनी हो गई।
