Connect with us
Uttarakhand haldwani Delhi Roadways Bus accident into Dumper Near Pilkhuwa Toll Plaza

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / uttarakhand: उत्तराखंड रोडवेज की सीएनजी बस हादसे का शिकार, पिलखुवा में डंपर से हुई टक्कर

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

uttarakhand: उत्तराखंड रोडवेज की सीएनजी बस हादसे का शिकार, पिलखुवा में डंपर से हुई टक्कर

1 min read

|Delhi to Haldwani Uttarakhand Roadways Bus Accident| दिल्ली से लौट रही उत्तराखंड रोडवेज की बस पिलखुवा टोल के पास हादसे का शिकार, चालक समेत चार लोग घायल

|Delhi to Haldwani Uttarakhand Roadways Bus Accident| दिल्ली से उत्तराखंड लौट रही काठगोदाम डिपो से संबद्ध अनुबंधित सीएनजी रोडवेज बस बिते देर रात पिलखुवा टोल प्लाजा के पास एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में बस चालक सहित चार लोग घायल हो गए, जबकि बस के पीछे चल रही दो कारें भी आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार काठगोदाम डिपो से जुड़ी अनुबंधित सीएनजी बस रविवार देर रात दिल्ली से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक, परिचालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। रात करीब 1:30 बजे जब बस पिलखुवा टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी उसके आगे चल रहे एक डंपर ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। चालक ने बस को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कम दूरी होने के कारण बस डंपर के पिछले हिस्से से जा टकराई।

यह भी पढ़ें : Nainital: कोटाबाग के शिक्षक पर गंभीर आरोप महिला की निजी तस्वीरें वायरल कर मांगे पैसे…

 

तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया (Pilkhuwa Toll Plaza Accident)

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि बस में सवार तीन अन्य यात्री भी घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत कार्य में मदद की। इसी दौरान बस के पीछे आ रही दो कारें भी अचानक ब्रेक लगने के कारण आपस में भिड़ गईं, हालांकि उनमें किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : Uttarkashi landslide news: उत्तरकाशी में भारी बारिश का कहर यमुनोत्री पैदल मार्ग बंद

डंपर ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक (Kathgodam Depot CNG Bus)

उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) गणेश पंत ने बताया कि हादसा आगे चल रहे डंपर द्वारा अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाने की वजह से हुआ। दुर्घटना में घायल चालक और यात्रियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। घटना के बाद बस को सुरक्षित स्थान पर हटाकर मार्ग पर यातायात सामान्य कराया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top