Connect with us
Dehradun News live. UREDA manager rajeshwari suicide case dowry harassment case India murder case Women Safety Laws India
Image : social media ( Dowry Harassment Case India)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun News- देहरादून उरेडा मैनेजर ने खत्म कर दी जिंदगी dowry harassment case

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun News- देहरादून उरेडा मैनेजर ने खत्म कर दी जिंदगी dowry harassment case

1 min read

Dowry Harassment Case India  : उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण में तैनात प्रोजेक्ट अफसर राजेश्वरी ने फांसी लगाकर दी जान, पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun News live. UREDA manager rajeshwari suicide case dowry harassment case India murder case Women Safety Laws India  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण में तैनात प्रोजेक्ट अफसर ने पति के साथ हुई कहासुनी के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दी है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा महिला के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand gas cylinder news: घर में शादी तो गैस सिलेंडर के लिए 10 दिन पहले करना होगा आवेदन

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के बसंत बिहार की निवासी राजेश्वरी उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर पौडी में तैनाती थी। हाल ही राजेश्वरी का तबादला देहरादून में हुआ था। बीते रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे राजेश्वरी और उनके पति पीयूष की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

पति गया नहाने पत्नी झूली फांसी के फंदे मे ( dehradun news latest)

जैसे ही पीयूष नहाने के गया, इस बीच राजेश्वरी ने रसोई में जाकर एक दरवाजा बंद किया और पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी पर झूल गई। पीयूष जैसे ही नहाकर वापिस लौटा तो उसने अपनी पत्नी का शव लटका देखा ,जिसे देखकर उसके होश उड़ गए।

सीसीटीवी मे कैद हुई घटना ( dehradun rajeshwari case)

पीयूष अपनी पत्नी को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीते सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया वहीं आत्महत्या की पूरी घटना घर के सीसीटीवी कमरे में रिकॉर्ड हुई है जिसकी जांच जारी है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh missing women: पिथौरागढ़ फेसबुक दोस्त के साथ भागी 3 बच्चों की मां, पुलिस ने पकड़ा

मृतका की बहन ने दी तहरीर ( dehradun news today)

मृतका की बड़ी बहन शकुंतला ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए बताया, कि उनकी छोटी बहन राजेश्वरी की शादी 7 दिसंबर 2022 को देहरादून निवासी पीयूष सिंह के साथ हुई थी। पीयूष सिंह आरबीआई में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।
शादी के कुछ समय बाद ही पीयूष व उसके घरवालो ने राजेश्वरी को दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जिसमें सास जेठ जेठानी और उनका बेटा व तथा स्वयं राजेश्वरी का पति उसे मिलकर छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर ताने दिया करते थे।

पति करता था मारपीट, तलाक़ की देता था धमकी ( dehradun news live)

मृतका की बहन ने बताया की पीयूष राजेश्वरी के साथ अक्सर मारपीट करता था। इतना ही नहीं बल्कि उसे बार-बार तलाक की धमकी भी देता था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के उकसावे में आकर वह राजेश्वरी के साथ गलत व्यवहार करता था जिससे वह मानसिक रूप से पूरी टूट चुकी थी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: अल्मोड़ा के प्रमोद दिल्ली से पहाड़ जा रहे थे पूजा के लिए सड़क हादसे में गई जिंदगी

गहने समेत अन्य सामान ससुराल वालों ने हड़पा (Crime News Uttarakhand) 

मृतका राजेश्वरी के परिजनों का कहना है ,कि राजेश्वरी की शादी के गहने से लेकर अन्य कीमती सामान उसके ससुराल वालों ने अपने कब्जे में रखा हुआ था। जब भी राजेश्वरी अपने गहनों की मांग किया करती थी तो पति उसे डरा धमकाकर चुप करा दिया करता था।

बच्ची को नुकसान पहुंचाने की भी दी जाती थी धमकी (Women Safety Laws India) 

मृतका की बहन ने बताया कि राजेश्वरी की एक छोटी बेटी है, जिसे लेकर ससुराल वाले उसे रोजाना परेशान किया करते थे। यहां तक की बच्ची को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी जाती थी। इसी डर की वजह से राजेश्वरी ने अपनी बेटी को मायके मे रखा हुआ था। चूंकि उस समय राजेश्वरी पौड़ी में अपनी नौकरी करती थी और जब छुट्टी मिलती थी तो वह मायके जाकर अपनी बेटी से मिलती थी। परिजनों ने जब भी ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने सिर्फ गाली गलौज और अभद्रता की।

हाल ही में ससुराल लौटी थी राजेश्वरी (dowry harassment case India murder case) 

बताते चलें विवाद के चलते राजेश्वरी कुछ समय मायके मे ही रही, लेकिन हाल ही उसका तबादला देहरादून में हुआ था। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने साथ वापस ले गए थे। हालांकि मायके वालों ने राजेश्वरी को भेजने से मना कर दिया था ,लेकिन राजेश्वरी ने यह कहकर भरोसा दिलाया था कि यदि उसके साथ दोबारा गलत हुआ तो वह अपने बच्ची के साथ वापस आ जाएगी।

यह भी पढ़े :Rudraprayag Missing Child News: रुद्रप्रयाग में मां के पीछे गया बच्चा हो गया लापता

5 अप्रैल को मिली राजेश्वरी की मौत की खबर (UREDA manager rajeshwari suicide case) 

5 अप्रैल 2026 को राजेश्वरी के पति पीयूष ने फोन कर राजेश्वरी के मायके वालो को उसकी मौत की सूचना दी। मृतका के परिजनों ने राजेश्वरी की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि एक साजिश बताया है। जबकि राजेश्वरी की बड़ी बहन का आरोप है कि लगातार मिल रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के कारण यह अनहोनी हुई है जिसके आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृतका के ससुराल वालो पर हुआ मुकदमा (women suicide case) 

मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर थाना बसंत विहार पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top