UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh missing women: पिथौरागढ़ फेसबुक दोस्त के साथ भागी 3 बच्चों की मां, पुलिस ने पकड़ा
1 min read
Pithoragarh missing women : फेसबुक दोस्ती बनी मोहब्बत, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार… पुलिस ने बागेश्वर से किया बरामद
Pithoragarh missing women: Mother of three children ran away with Facebook friend in berinag caught Bageshwar Uttarakhand breaking : उत्तराखण्ड में विवाहित महिलाओं, अविवाहित युवतियों और किशोरियों के लापता होने का सिलसिला जारी है। इसी से जुड़ी एक हैरतअंगेज खबर पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से सामने आ रही है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ने एक परिवार को बिखेर दिया। तीन बच्चों की मां अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला को प्रेमी सहित बागेश्वर से बरामद कर लिया गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand IPS transfer 2026: योगेन्द्र को कुंभ की जिम्मेदारी, श्वेता चौबे बनी टिहरी की नई SSP
हरिद्वार के युवक के साथ भागी थी महिला (berinag missing women) : अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार बेरीनाग नगर क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला की फेसबुक पर हरिद्वार निवासी 26 वर्षीय युवक से जान-पहचान हुई। शुरुआत में सामान्य बातचीत धीरे-धीरे गहरी होती गई और दोनों के बीच नियमित फोन पर संपर्क बनने लगा। वक्त के साथ यह रिश्ता भावनात्मक जुड़ाव में बदल गया, जिसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।
इसी बीच महिला अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Ration News 2026: उत्तराखंड में 3 महीने का एक साथ मिलेगा राशन
हरिद्वार से बेरीनाग पहुंचा था युवक (uttarakhand missing women news)
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक खुद बेरीनाग पहुंचा था और महिला को अपने साथ ले गया। दोनों बागेश्वर की ओर गए, जहां पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला। पूछताछ के बाद महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
थानाध्यक्ष नरेश गंगवार ने बताया कि महिला की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों को बरामद कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
