UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून अस्पताल ने नहीं बताया मृत महिला को जिंदा समझकर चक्कर काटते रहे परिजन
1 min read
Dehradun news today: hospital did not inform the family members of the dead, thinking alive 4 hospitals: मरी महिला को ज़िंदा समझकर शव लेकर अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन, 4 अस्पतालों में चला इलाज..
Dehradun news today: hospital did not inform the family members of the dead, thinking alive 4 hospitals: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पर एक मृत महिला को जिंदा समझकर परिजन अस्पतालों के चक्कर काटते रहे। मगर अस्पताल मे मौजूद डॉक्टरों ने परिजनों को यह बताने तक का कष्ट नहीं उठाया की महिला पहले ही दम तोड़ चुकी है।
यह भी पढ़े :Ambulance accident assam: असम मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराईं, 6 की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के विकासनगर बौरागीवाला गांव की निवासी 25 वर्षीय महिला की बीते रविवार को अचानक तबियत बिगड़ी। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित एक निजी संस्था के अस्पताल में भर्ती किया गया था ,जहां पर उसकी मौत हो गई थी। इलाज के दौरान महिला की मौत होने के बाद भी परिजनों को यह नहीं बताया गया कि महिला दुनिया को छोड़कर जा चुकी है। हालांकि यह जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन को पहले ही दे चुकी थी। परिजन महिला को लेकर तीन अस्पतालों में पहुंचे , जहां पर तीनों अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिये।
मामले की जाँच पड़ताल शुरू (Dehradun news today)
इसके बाद परिजन करीब 20 किलोमीटर दूर महिला का झाझरा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है। महिला का शव लेकर परिजन गांव लौटे और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की। इस बीच बीते शाम को पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंची जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मांगा लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान ग्रामीणों ने भी जमकर हंगामा किया जिसके बाद करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचगामा भरा गया। इस पूरे मामले पर नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी का कहना है कि हरबर्टपुर स्थित निजी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही मामले में सामने आई है जिस पर जाँच शुरू कर दी गई है।
