UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून 25 वर्षीय मेडिकल छात्रा की गई जिंदगी, हाथ में मिला इंजेक्शन
1 min read
Dehradun news today : देहरादून 25 वर्षीय मेडिकल छात्रा की गई जिंदगी
Dehradun news today: SGRR medical student tanvi of haryana died kargi road uttarakhand latest update. : देहरादून से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ श्री गुरु राम राय मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेस (SGRR) की एमएस नेत्र रोग की छात्रा तन्वी (25 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मूल रूप से अंबाला सिटी, हरियाणा की रहने वाली तन्वी अपनी मां के साथ देहरादून की टीएचडीसी कॉलोनी में किराए पर रहती थीं। मंगलवार देर रात वह कारगी रोड पर अपनी कार के अंदर अचेत अवस्था में मिलीं। कार अंदर से लॉक थी, उनके हाथ में कैनुला लगा था और सीट पर इंजेक्शन जैसी सामग्री पाई गई। परिजनों ने शीशा तोड़ उन्हें बाहर निकाला और श्री महंत इंद्रेश अस्पताल ले गए, जहां बुधवार तड़के सुबह डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े :Baba Tarsem Nanakmatta Murder: नानकमत्ता गुरूद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर कर दी हत्या…
मौत से पहले पिता से एक घंटे बात, 11:15 बजे भेजा अंतिम मैसेज
घटना से कुछ देर पहले तन्वी ने अपने पिता से लगभग एक घंटे तक फोन पर बात कर विभागीय व्यवहार, बढ़ते दबाव और धमकियों का ज़िक्र किया था। रात 11:15 बजे उन्होंने मैसेज भेजा कि वह 12:30 बजे तक घर पहुँच जाएँगी, लेकिन इसके बाद उनका फोन बंद हो गया और संपर्क नहीं हो सका।
विभागाध्यक्ष बदलने के बाद बढ़ा तनाव — परिजनों का आरोप
पिता ललित मोहन के अनुसार तन्वी सितंबर 2023 से SGRR मेडिकल कॉलेज में MS Ophthalmology की पढ़ाई कर रही थीं और दिसंबर 2025 तक सब कुछ सामान्य था। लेकिन इसके बाद विभाग में नई HOD डॉ. प्रियंका गुप्ता की नियुक्ति हुई और उसके बाद से तन्वी लगातार मानसिक तनाव में रहने लगीं।
परिजनों के गंभीर आरोप:
नई HOD पहले दिन से ही डराने-धमकाने लगीं
पुरानी HOD (जिन्होंने सर्जरी सिखाई थी) से बात करने पर रोक
अंक कम देने और फाइनल एक्साम में फेल करने की धमकियाँ
लॉगबुक व थीसिस में जानबूझकर शून्य अंक
अतिरिक्त पैसों की मांग
लगातार मानसिक प्रताड़ना, जिससे छात्रा डिप्रेशन में चली गई
परिजनों ने कहा कि चार महीनों में उन्होंने कई बार कॉलेज जाकर बेटी के भविष्य को प्रभावित न करने की गुहार भी लगाई थी।
परिजनों की तहरीर पर HOD के खिलाफ FIR दर्ज
पटेलनगर पुलिस ने पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर
विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल, कार से बरामद मेडिकल सामग्री, और कॉलेज से प्राप्त दस्तावेज जांच में शामिल किए जा रहे हैं।
कॉलेज प्रशासन का दावा: छात्रा पहले से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी
SGRR मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को पत्र भेजकर अपना पक्ष रखा है। पत्र में कॉलेज ने कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं:
कॉलेज के अनुसार —
छात्रा पिछले दो वर्षों से मानसिक बीमारी का इलाज ले रही थीं
पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं
एक बार दो वर्ष पहले
दूसरा प्रयास 31 दिसंबर 2025 को
उनका प्रिवियस ट्रीटमेंट रिकॉर्ड पुलिस को सौंप दिया गया है
HOD और तन्वी के बीच हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग और उस पर की गई विभागीय कार्रवाई भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है
घटना वाले दिन 3:15 बजे छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने CPR सहित सभी जीवनरक्षक प्रयास किए, लेकिन बचाया नहीं जा सका
कॉलेज ने इसे “दुर्भाग्यपूर्ण व्यक्तिगत घटना” बताते हुए पूरी जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
पुलिस की जांच कई पहलुओं पर केंद्रित
पटेलनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम निम्न बिंदुओं की जांच कर रही है—
छात्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग
कार में मिले इंजेक्शन और मेडिकल उपकरण
विभागीय तनाव से जुड़े दस्तावेज
कॉलेज द्वारा दिए गए मानसिक स्वास्थ्य उपचार रिकॉर्ड
HOD और छात्रा के बीच मतभेद की परिस्थिति
