UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand news today: बाजपुर प्रेमी ने किया शादी से इंकार प्रेमिका ने चप्पलों से कर दी पिटाई
1 min read
bazpur news today bazpur news live uttarakhand news Hindi Uttarakhand breaking news live udham Singh Nagar news today शादी से इनकार पर प्रेमिका का चप्पलों से हमला, बाजपुर कोतवाली गेट पर मचा हंगामा
Uttarakhand news today: Lover in Bazpur refuses marriage; girlfriend beats him with slippers udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news live today: उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर जिले से एक हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है जहां वर्षों से चले आ रहे प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया। शनिवार को नाराज प्रेमिका ने बाजपुर कोतवाली के गेट पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को युवती से अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी(UTU) पेपर लीक मामले में डॉ. आशीष कुमार गुप्ता की नौकरी गई
वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग (uttarakhand Love Affair)
जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर है। दोनों के बीच संबंधों के बाद परिजनों की सहमति से शादी की बातचीत भी आगे बढ़ी थी। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी तय होने की स्थिति बन गई थी, लेकिन बाद में युवक ने विवाह करने से इनकार कर दिया। इससे युवती नाराज हो गई और मामला विवाद में बदल गया।
पहले युवक के घर पहुंची, फिर कोतवाली तक पहुंचा मामला (uttarakhand Relationship Dispute)
शादी से इनकार के बाद युवती पहले युवक के घर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर मामला कोतवाली तक पहुंच गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे युवक और युवती के परिजन आपसी समझौते के लिए बाजपुर कोतवाली पहुंचे थे। इसी दौरान कोतवाली गेट पर युवती की नजर युवक पर पड़ गई। युवक को देखते ही उसका गुस्सा भड़क उठा और उसने वहीं हंगामा शुरू कर दिया।
कोतवाली गेट पर चप्पल निकालकर युवक को पीटा (uttarakhand Police Intervention)
प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार, युवती ने गाली-गलौज करते हुए पैर से चप्पल उतारी और युवक पर लगातार प्रहार करने लगी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ क्षण के लिए सकते में आ गए। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और युवक को युवती से अलग कर सुरक्षित किया। इस दौरान कोतवाली गेट पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand teacher news: नैनीताल निरीक्षण में स्कूल से गायब मिला शिक्षक हो गया निलंबित
पुलिस ने भीड़ हटाकर संभाली स्थिति (udham Singh Nagar Police Action)
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ को वहां से हटाया और स्थिति सामान्य कराई। इसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी, जबकि युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली से चली गई।
दोनों पक्षों से पूछताछ जारी (uttarakhand news live Investigation)
खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। युवक से पूछताछ की जा रही थी और पूरे घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों के लोगों से जानकारी ली जा रही थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
