UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand teacher news: नैनीताल निरीक्षण में स्कूल से गायब मिला शिक्षक हो गया निलंबित
1 min read
Nainital school news today uttarakhand breaking news Uttarakhand teacher news nainital news today: बिना सूचना स्कूल से लंबे समय तक गायब शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Uttarakhand teacher news: Teacher found absent from primary school dhari inspection in Nainital suspended. Uttarakhand breaking news live: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय से विद्यालय से गैरहाजिर रहने वाले शिक्षक पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। धारी ब्लॉक के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बुडीबना में तैनात सहायक अध्यापक चरन सिंह बिष्ट को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक को निलंबन अवधि के दौरान धारी ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
यह भी पढ़े :Bageshwar news: बागेश्वर सरयू नदी में बहे आठ वर्षीय मासूम का पांच दिन बाद मिला शव
शिकायतों के बाद स्कूल का हुआ औचक निरीक्षण (uttarakhand School Inspection)
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि सहायक अध्यापक चरन सिंह बिष्ट के लगातार विद्यालय से अनुपस्थित रहने की शिकायतें विभाग को मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बीते 21 जुलाई को विद्यालय का औचक निरीक्षण कराया गया।निरीक्षण के दौरान शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं मिले। जांच में यह भी सामने आया कि वह बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिए विद्यालय से गैरहाजिर थे। शिक्षक की इस अनुपस्थिति को विभाग ने अपने दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही माना।
कार्य के प्रति लापरवाही पर विभाग ने लिया सख्त फैसला (uttarakhand Teacher Suspension)
मामले की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने शुक्रवार को शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि विद्यालय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन अवधि के दौरान चरन सिंह बिष्ट को धारी ब्लॉक मुख्यालय में संबद्ध किया गया है। अब उन्हें निलंबन अवधि के दौरान निर्धारित मुख्यालय में उपस्थित रहना होगा।
यह भी पढ़े :CJP PROTEST: NEET विवाद के बीच NTA में बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी नौकरी से बाहर
गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों को सख्त संदेश (uttarakhand Education Department Action)
शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से बिना सूचना विद्यालयों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और जिम्मेदारी को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को विद्यालयों में अनुशासन और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
