Connect with us
Uttarakhand Roadways news today: Dearness Allowance Uttarakhand Roadways employees DA increased.
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Roadways news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand roadways news today: उत्तराखण्ड रोडवेज कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand roadways news today: उत्तराखण्ड रोडवेज कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

1 min read

Uttarakhand roadways employees news today uttarakhand news Hindi Uttarakhand roadways news today uttarakhand transport corporation DA Uttarakhand roadways employees उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारियों के लिए राहत, महंगाई भत्ता 53 से बढ़कर 55 फीसदी; 1 जुलाई से मिलेगा लाभ

Uttarakhand news today uttarakhand roadways bus employee uttarakhand roadways DA उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। निगम ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब कर्मचारियों को 53 प्रतिशत के बजाय 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़े हुए भत्ते का लाभ 1 जुलाई से प्रभावी माना जाएगा। राज्य सरकार की ओर से राजकीय कर्मचारियों के समान विभिन्न निगमों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। शुक्रवार को निगम की ओर से बढ़े हुए महंगाई भत्ते को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़े :Almora news today: अल्मोड़ा सरकारी स्कूल टीचर ने चाकू से काटे 5 छात्रों के बाल ब्लेड से फाड़ी ड्रेस

2100 नियमित कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ (uttarakhand roadways Employee Benefits)

महंगाई भत्ते में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ परिवहन निगम के करीब 2100 नियमित कर्मचारियों को मिलेगा। इसके अलावा निगम में कार्यरत लगभग 3500 विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों के देयकों में भी इसी अनुपात में वृद्धि की जाएगी।इस फैसले से नियमित कर्मचारियों के साथ संविदा और विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को भी आर्थिक लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

राजकीय कर्मचारियों के बाद निगम में भी बढ़ा DA (uttarakhand roadways DA Hike)

राज्य सरकार पहले ही राजकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर चुकी थी। हालांकि, उत्तराखंड परिवहन निगम में कर्मचारियों को अभी तक 53 प्रतिशत की दर से ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। इसे लेकर कर्मचारी संगठन लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे और भत्ता बढ़ाने की मांग उठा रहे थे।इसी बीच सचिवालय में हुई परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में महंगाई भत्ते को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बोर्ड की स्वीकृति के बाद अब इसे लागू करने की औपचारिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand police news today: एल‌आईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल का असामयिक निधन

प्रबंध निदेशक ने जारी किए आदेश (uttarakhand roadways employee Official Order)

परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने शुक्रवार को महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत करने के आदेश जारी कर दिए। आदेश के अनुसार बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई से कर्मचारियों को मिलेगा। निगम के इस निर्णय को कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग से जोड़कर देखा जा रहा है। DA में दो प्रतिशत की वृद्धि से नियमित कर्मचारियों के वेतन में सीधा इजाफा होगा, जबकि विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों के देयकों पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top