Connect with us
Haridwar news today: Muslim woman Haridwar renounced Islam embraced Sanatan Dharma name 'Neha' ghar wapsi.
Image : social media ( Haridwar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news today: हरिद्वार मुस्लिम युवती ने इस्लाम छोड़ अपनाया सनातन धर्म नाम रखा नेहा

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news today: हरिद्वार मुस्लिम युवती ने इस्लाम छोड़ अपनाया सनातन धर्म नाम रखा नेहा

1 min read

Haridwar news today hindu dharma relegion uttarakhand breaking news live हरिद्वार में युवती ने वैदिक विधि से अपनाया सनातन धर्म, घरवापसी के बाद रखा गया नया नाम ‘नेहा’

Haridwar news today: Muslim woman Haridwar renounced Islam embraced hindu Sanatan Dharma name ‘Neha’ ghar wapsi uttarakhand breaking news live: उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पावन चंडीघाट स्थित ब्रह्मकुंड में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच एक युवती ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म स्वीकार करने की घोषणा की। घरवापसी संस्कार के बाद युवती का नया नाम ‘नेहा’ रखा गया। कार्यक्रम के दौरान संतों और सनातन धर्मावलंबियों ने पुष्पवर्षा एवं वैदिक मंगलाचरण के साथ नवदीक्षित नेहा का स्वागत किया।

यह भी पढ़े :Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में पहुंचे शेर सिंह का वीडियो वायरल

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ संस्कार (haridwar Ghar Wapsi Ceremony)

यह वैदिक संस्कार तीर्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष तीर्थाचार्य संत राम विशाल दास महाराज के मार्गदर्शन और संरक्षण में संपन्न कराया गया। पंडित जितेंद्र ज्योति ने वैदिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए।आयोजकों के अनुसार, घरवापसी संस्कार के उपरांत युवती को नया नाम ‘नेहा’ दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत और सनातन धर्मावलंबी मौजूद रहे।

संतों और संगठनों से जुड़े लोग रहे मौजूद (uttarakhand Religious Gathering)

कार्यक्रम में अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के संरक्षक बाबा हठयोगी महाराज, दिल्ली आर्य समाज के मुकेश शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अर्जुन, पानब देव आश्रम के महंत ओमदास महाराज समेत कई लोग उपस्थित रहे।घरवापसी कार्यक्रम में हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान के प्रयास की भी आयोजकों की ओर से सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वैदिक मंगलाचरण के साथ नेहा का सनातन परिवार में स्वागत किया।

स्वेच्छा से लौटने वालों का सम्मान होना चाहिए’ (uttarakhand breaking news live Religious Freedom)

बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि इतिहास के अलग-अलग दौर में भय, अत्याचार और सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कई लोगों ने अपने मूल धर्म से दूरी बनाई। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी स्वतंत्र इच्छा और आस्था के आधार पर अपने पूर्वजों की परंपरा में लौटना चाहता है तो उसका सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने इस अवसर को सनातन समाज के लिए उत्साह और आत्मविश्वास से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे मामलों में व्यक्ति की स्वतंत्र इच्छा और धार्मिक आस्था का सम्मान किया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़े :Almora breaking News: द्वाराहाट के जंगल में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप

बलपूर्वक धर्म परिवर्तन का समर्थन नहीं करता सनातन धर्म’ (Sanatan Dharma news today)

तीर्थाचार्य संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म किसी पर बलपूर्वक मत परिवर्तन का समर्थन नहीं करता। उनके अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा, श्रद्धा और वैदिक संस्कृति में विश्वास के आधार पर अपने पूर्वजों की परंपरा में लौटना चाहता है तो उसका स्वागत करना धार्मिक और मानवीय कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि उनके अनुसार यह घरवापसी केवल एक व्यक्ति के धर्म परिवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों से दोबारा जुड़ने का संदेश भी देती है।

समाज में सद्भाव और संस्कार बढ़ाने की जरूरत’ (haridwar news live Social Harmony)

महंत ओमदास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म दुनिया को प्रेम, करुणा, सत्य और अपनत्व का संदेश देता है। उन्होंने अपनी इच्छा से सनातन धर्म स्वीकार करने वाली नेहा को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सद्भाव और संस्कार को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति के धार्मिक निर्णय और उसकी स्वतंत्र आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top