Connect with us

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / उत्तराखंड पर बन चुकी है हॉलीवुड फिल्म “देवभूमि दा लैंड ऑफ़ दा गॉड ” उत्तराखंड की संस्कृति का विदेशो में भी बोलबाला

उत्तराखण्ड बुलेटिन

उत्तराखंड पर बन चुकी है हॉलीवुड फिल्म “देवभूमि दा लैंड ऑफ़ दा गॉड ” उत्तराखंड की संस्कृति का विदेशो में भी बोलबाला

1 min read

उत्तराखंड पर बन चुकी है हॉलीवुड फिल्म "देवभूमि दा लैंड ऑफ़ दा गॉड " उत्तराखंड की संस्कृति का विदेशो में भी बोलबाला




उत्तराखंड की सुंदरता से बॉलीवुड तो रूबरू है ही, लेकिन हॉलीवुड भी उत्तराखंड की सुंदरता से आकर्षित हुए बिना नही रह पाया और उसी का नतीजा है, जो सन 2016 में उत्तराखंड पे “देवभूमि लैंड ऑफ़ दा गोड्स” हॉलीवुड मूवी बन चुकी है। फिल्म में उत्तराखंड की सुंदरता और यहाँ की खूबसूरत संस्कृति को दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी गयी।

उत्तराखंड पर बन चुकी है हॉलीवुड फिल्म "देवभूमि दा लैंड ऑफ़ दा गॉड " उत्तराखंड की संस्कृति का विदेशो में भी बोलबाला
सर्बियाई मूल के अंतरराष्ट्रीय फिल्मकार गोरान ने ठेठ उत्तराखंडी हॉलीवुड फिल्म बनाई जिसका नाम ‘देवभूमि’ लैंड ऑफ़ दा गोड्स रखा गया। गोरान ने उत्तराखंड को दुनिया के मानचित्र में प्रदर्शित कर उत्तराखंड की संस्कृति को एक नयी पहचान दी। इस फिल्म में दिखाई गई उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को खासा सराहा गया है।




इंडो हॉलीवुड कलाकार विक्टर बनर्जी फिल्म के मुख्य अभिनेता है,  और फिल्म में जाने-पहचाने एक्टर राज जुत्शी उनके गढ़वाली ड्रायवर बने हुए हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में गीतांजलि थापा, उत्तरा बॉकर और राज जुत्शी है। फिल्म ‘देवभूमि’ में उत्तराखंड के कलाकारों को तरजीह दी गई है। गोरान और बनर्जी ने कहा उत्तराखंड वास्तव में देवभूमि है इसमें किसी प्रकार का संदेह नहीं है ,और उत्तरी भारत का बेहद खूबसूरत राज्य बताया।
उत्तराखंड पर बन चुकी है हॉलीवुड फिल्म "देवभूमि दा लैंड ऑफ़ दा गॉड " उत्तराखंड की संस्कृति का विदेशो में भी बोलबाला




उत्तराखंड से सम्बंधित क्या है फिल्म में
जैसे की पूरी फिल्म देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और रीती रिवाजो पे आधारित है। उत्तराखंड के ढोल,दमाऊ , मांगल, हल्दी, डोली, पालकी, भारा, पहाड़ी टोपी और पहाड़ की सुन्दर घाटियों को बहुत ही सकारात्मक और जिवंत तरीके से प्रकट किया है।
सबसे खाश बात तो इस फिल्म में आपको जानेमाने इंडो हॉलीवुड कलाकार विक्टर बनर्जी दिखेंगे। अभिनेता राज जुत्शी फिल्म में गढ़वाली ड्रायवर का किरदार निभाते हुए देखे गए।




गोरान ने इस काम के लिए उत्तराखंड लोक संस्कृति के प्रचारक डी.आर. पुरोहित को चुना। गोरान ने मुंबई अंतराराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में डी.आर. पुरोहित के बारे मई जाना और उन्हें लगा की पुरोहित के बिना उनका यह काम नहीं हो सकता। यह फिल्म टोरंटो फिल्म फेस्टीवल में पहले ही धूम मचा चुकी है,  जहां इसे प्रतिष्ठित मास्टर्स श्रेणी में दिखाया गया।

नीचे दिए गए लिंक पर वीडियो ट्रेलर देख सकते है-

https://youtu.be/6mF3DwOm10s

Continue Reading
1 Comment

1 Comment

  1. PRADEEP RAUTHAN

    February 12, 2018 at 4:03 pm

    Film Kab realese ho ri h…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top