Connect with us

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / रियलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया किड्स’ में छा गई देहरादून की बेटी, टॉप-6 में बनाई जगह

उत्तराखण्ड बुलेटिन

रियलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया किड्स’ में छा गई देहरादून की बेटी, टॉप-6 में बनाई जगह

1 min read

रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया किड्स' में छा गई देहरादून की बेटी, टॉप-6 में बनाई जगह




रियलिटी शो  द वॉइस इंडिया किड्स में देहरादून की नन्ही गायिका शिकायना मुखिया ने धमाल मचा दिया है। मुखिया ने टॉप-6 में जगह बना दी है। शिकायना सेंट थॉमस स्कूल में छठवीं कक्षा की छात्रा हैं।

द वॉइस इंडिया किड्स में देशभर से बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। ऐसे में शिकायना का अंतिम छह में पहुंचना बड़ी बात है। शिकायना की मां मीरा मुखिया ने कहा बेटी शिकायना को देखकर लगता है कि बेटों और बेटियों में कोई फर्क नहीं होता है। शिकायना दूसरे बच्चों के लिए भी प्रेरणा का श्रोत बनेगी।

शिकायना के पिता विकास मुखिया ने कहा छोटी उम्र में बेटी की कामियाबी देख कर खुशी होती है। बचपन से उसे गाने का शौक था। विकास ने लोगों को बच्चों को उनके पसंद का काम करने में मदद करने की अपील की। विकास ने सभी लागों से शिकायना को वोट करने की अपील की है। अगला शो शनिवार और रविवार फरवरी को प्रसारित होगा। वोटिंग लाइन सोमवार 26 फरवरी को नौ बजे तक खुली रहेंगी।

स्रोत/सौजन्य से: https://www.livehindustan.com/uttarakhand/dehradun/story-doon-s-girl-shikayana-got-selected-in-top-six-of-the-voice-of-india-kids-1813704.html

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top