Connect with us
Uttarakhand breaking news: Tehri Garhwal CBSE 10th Topper 2026 Aaradhya makhloga
Image : social media ( Tehri Garhwal CBSE 10th Topper 2026)

Home / Tehri Garhwal / Tehri Garhwal CBSE Topper 2026 | आराध्या मखलोगा ने 98.40% के साथ किया जिला टॉप

Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS

Tehri Garhwal CBSE Topper 2026 | आराध्या मखलोगा ने 98.40% के साथ किया जिला टॉप

1 min read

Tehri Garhwal CBSE 10th Topper 2026  : टिहरी के आराध्या मखलोगा ने जिले मे 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप, डॉक्टर बनना चाहते है आराध्या..

Uttarakhand breaking news: Tehri Garhwal CBSE 10th Topper 2026 Aaradhya makhloga  : सीबीएसई बोर्ड ने बीते बुधवार की शाम को हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं ,जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कई सारे होनहार छात्र-छात्राओं ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जिले मे टॉप किया है। इसी कड़ी में टिहरी जिले के आराध्या मखलोगा ने 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। आराध्या की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े :CBSE board result 2026: सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक 10th result 2026

बता दें मूल रूप से टिहरी जिले के नकोट और वर्तमान में बौराडी के रहने वाले एनटीआईएस पैन्यूला के छात्र आराध्या मखलोगा ने हाई स्कूल में 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टिहरी जिले में टॉप किया है। दरअसल आराध्य का सपना डॉक्टर बनना है, जिसके लिए वह अभी से अपने लक्ष्य को पाने के लिए नीट की तैयारी में जुट गए हैं। आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता समेत समस्त गुरुजनों को दिया है।

यह भी पढ़े :CBSE 10th topper Uttarakhand: रूद्रपुर की हर्षा उत्तराखण्ड टापर मिले 500 में से 500 अंक

आराध्या के पिता एडवोकेट वही माता है शिक्षिका (Tehri Garhwal CBSE 10th result) 

बताते चले आराध्या के पिता गोपाल सिंह मखलोगा एडवोकेट है , जबकि आराध्या की माता ममता एक स्कूल में एलटी शिक्षिका के पद पर तैनात है। आराध्या की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उनके परिजन बेहद खुश है।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top