UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Haldwani News Today: हल्द्वानी सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी मेजर गिरफ्तार जांच में जुटी पुलिस
1 min read
Haldwani News Today: Haldwani News Today Fake Army Officer Arrest | हल्द्वानी में फर्जी मेजर बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
Haldwani News Today: Fake Major aman romsan of khatima wearing army uniform arrested, police investigation nainital uttrakhand breaking news today : उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर खुद को मेजर बताने वाले एक युवक का भंडाफोड़ हो गया। असली सैन्य अधिकारी की सतर्कता के चलते इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़े :Haridwar news today: हरिद्वार 5 दिनों से लापता स्कूल बस ड्राइवर का शव गंगनहर से बरामद
Haldwani army news today Defense Fraud Case India | असली मेजर को हाव-भाव से हुआ शक, खुली पोल
शनिवार रात शहर के व्यस्त इलाके में शनिवार को घूम रहे काठगोदाम शीशमहल निवासी मेजर अजय पाठक की नजर वर्दी पहने एक युवक पर पड़ी। युवक के व्यवहार और वर्दी पहनने के तरीके ने संदेह पैदा किया। पूछताछ में उसने खुद को “मेजर अमन” बताया और फर्जी पहचान पत्र भी दिखाए, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
Haldwani nainital news today Military Intelligence Investigation | सर्विस कार्ड और कैंटीन कार्ड भी निकले फर्जी
सूचना मिलते ही पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि न केवल उसकी पहचान झूठी थी, बल्कि उसके पास मौजूद सर्विस आईडी और कैंटीन कार्ड भी पूरी तरह नकली थे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Nursing Recruitment: नर्सिंग भर्ती में अनुभवी अभ्यर्थियों को मौका- महासचिव अंकित भट्ट
Haldwani Crime News Uttarakhand | सेना में भर्ती न होने पर उठाया यह कदम
पूछताछ में आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अमन रोमसन, निवासी खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई। उसने बताया कि वह सेना में भर्ती होना चाहता था, लेकिन असफल रहने के बाद उसने वर्दी पहनकर खुद को सैन्य अधिकारी दिखाने का रास्ता चुन लिया।
Haldwani nainital Police Action Update | स्कूल में क्लर्क का काम करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी काठगोदाम के एक निजी स्कूल में लिपिक के रूप में कार्यरत था और साथ ही एक सामाजिक संस्था से भी जुड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस उसके बैंक खातों और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
Haldwani latest news today Security Alert India | सेना की वर्दी का दुरुपयोग, गंभीर सुरक्षा सवाल
यह मामला केवल फर्जी पहचान का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर पहलुओं को भी उजागर करता है। वर्दी का इस तरह दुरुपयोग करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आम लोगों का भरोसा भी प्रभावित होता है।
यह भी पढ़े :Rudrapur buldozer news today: रूद्रपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर अवैध मजारें ध्वस्त
Haldwani police news today Law and Order | मिलिट्री और पुलिस की संयुक्त जांच जारी
फिलहाल आरोपी से मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह इस फर्जी पहचान का इस्तेमाल किसी और उद्देश्य के लिए तो नहीं कर रहा था।
