उत्तर प्रदेश देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Fast food news: चाऊमीन पिज्जा खाने से हुआ आंतों में छेद, 16 वर्षीय छात्रा की गई जिंदगी
1 min read
Fast food news: चाऊमीन पिज़्ज़ा खाने से छात्रा की आंतों में हुआ छेद,16 वर्षीय छात्रा की गई जिंदगी..
Fast food news Eating chowmein pizza 16-year old student Ahana died in Amroha, Uttar Pradesh today: चाऊमीन, मैगी, पिज़्ज़ा, बर्गर जैसे जंक फूड अक्सर बच्चे बड़े चाव के साथ खाते है, जिनका स्वाद खाने में तो स्वादिष्ट होता है लेकिन यही स्वाद धीरे धीरे उनके शरीर में जहर की तरह घुल जाता है। जिसके कारण उनकी जिंदगी तक चली जाती है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है, जहां पर फास्ट फूड खाने से एक छात्रा की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े :Almora news: अल्मोड़ा गुलदार के सामने ढाल बनी गीता, मौत के मुंह से खींच लाई पिता को
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमरोहा के मोहल्ला अफगानान निवासी 16 वर्षीय अहाना पुत्री किसान मंसूर खान कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी। दरअसल अहाना पढ़ाई में काफी होनहार थी जो शहर के हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में अध्यनरत थी। अहाना फास्ट फूड खाने की शौकीन थी जो घर में मना करने के बावजूद भी रोजाना बाहर का खाना चाऊमीन मैगी पिज़्ज़ा बर्गर जैसे फास्ट फूड खाती रहती थी। हालांकि शुरुआत में किसी को अंदेशा नहीं था कि अहाना की यह आदत इतनी घातक साबित हो जाएगी की उसकी जिंदगी तक चली जायेगी। सितंबर माह में अहाना कि अचानक तबियत बिगड़ने लगी और उसे पेट में लगातार तेज दर्द रहने लगा।
जंक फूड खाने से छात्रा की आंतो मे हुआ छेद ( uttarpardesh breaking news)
दर्द बढ़ने के कारण 30 नवंबर को अहाना के परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि अहाना की आंतों में छेद हो चुके हैं। डॉक्टर ने आंतों के गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने की वजह फास्ट फूड को लम्बे समय से खाना बताया। अहाना की स्थिति गंभीर होने के कारण उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सफल रहा जिसके तहत करीब 10 दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि घर लौटने के बाद भी अहाना की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके कारण वह लगातार कमजोर होती चली गई और वो सामान्य गतिविधियां करने में भी परेशान रहने लगी।
दिल्ली एम्स अस्पताल में अहाना की मौत ( uttarpardesh news today junk food)
बीते चार दिन पहले अहाना की फिर से तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसके परिजन उसे दिल्ली के एम्स लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ और वह चलने फिरने लगी जिससे परिजनों को लगा कि उनकी बेटी ठीक हो जाएगी। लेकिन रविवार की रात अचानक अहाना की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिससे उसका हार्ट फेल हो गया और उसकी मौत हो गई। बताते चले अहाना परिवार की सबसे छोटी बेटी थी, जिसकी मौत के बाद से उसके पिता मंसूर खान ,माँ सारा खान और भाई समेत दो बहने गहरे सदमे मे है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
