Connect with us
GOOD NEWS: Cheap helicopter service will start in almora DEHRADUN Pithoragarh Uttarakhand. Uttarakhand helicopter Service news

Home / उत्तराखण्ड / GOOD NEWS: उत्तराखण्ड के इस रुट में शुरू होगी सस्ती हेली सेवा, आमजन भी कर सकेगें सफर

उत्तराखण्ड देहरादून

GOOD NEWS: उत्तराखण्ड के इस रुट में शुरू होगी सस्ती हेली सेवा, आमजन भी कर सकेगें सफर

1 min read

Uttarakhand Helicopter Service: उत्तराखण्ड सरकार उड़ान योजना के तहत करेगी संचालन, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केंद्र सरकार को लिखा अनुमति के लिए पत्र…

राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। सड़क, रेल और हवाई सेवाओं में दिन-प्रतिदिन सुधार हो रहा है। सरकारों द्वारा न‌ए-न‌ए प्रोजेक्ट को कार्यान्वित कराया जा रहा है। बात अगर हवाई सेवाओं की करें तो उत्तराखण्ड सरकार हेली सेवाओं उड़ान देने की भरसक कोशिश कर रही है। इसी क्रम में अब सरकार द्वारा देहरादून अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मार्ग पर हेलीपैड सेवा की तैयारी की जा रही है, सबसे खास बात तो यह है कि इसके लिए बिडिंग भी हो गई है। कुल मिलाकर राज्य सरकार, इस मार्ग पर भी उड़ान योजना के आधार पर सस्ती दरों पर हेलीपैड सेवा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं इस संबंध में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा)  द्वारा केंद्र सरकार को इसकी अनुमति हेतु पत्र भी लिखा गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: विश्व के सबसे लंबे रोपवे में शुमार होगा केदारनाथ रोपवे, जानिए प्रोजेक्ट की खास बातें

बता दें कि राज्य में देहरादून- पिथौरागढ़ मार्ग पर उड़ान योजना के लिए पवन हंस हेली कंपनी को हेलीपैड सेवा की जिम्मेदारी स्वीकृत की गई है, लेकिन तकनीकी कारणों से पवन हंस द्वारा यह सेवा शुरू नहीं कराई जा रही है। जिस कारण कंपनी द्वारा हवाई सेवाओं का संचालन करने तक राज्य सरकार ने इसे उड़ान योजना के माध्यम से संचालित करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- अब राजधानी दूर नहीं, हेलीपैड तैयार, अल्मोड़ा से देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी हेली सेवा

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top