Connect with us
Good News: Flight started Dehradun to Pithoragarh, distance to Garh Kumaon will be reduced.

Home / उत्तराखण्ड / Good News: देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई फ्लाइट गढ़ कुमाऊं की दुरियां होंगी कम

उत्तराखण्ड देहरादून

Good News: देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई फ्लाइट गढ़ कुमाऊं की दुरियां होंगी कम

1 min read

Dehradun To Pithoragah Flight: देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए शुरू हुई 18 सीटर फ्लाइट

गढ़वाल मंडल से कुमाऊं मंडल का सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां अब गढ़वाल मंडल के देहरादून से पिथौरागढ़ जाना और भी आसान हो गया है ,क्योंकि देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून-पिथौरागढ़ फ्लाइट का टर्मिनल पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के बाद सुबह 10:10 बजे फ्लाई बिग की 18 सीटर फ्लाइट ने देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी।(Dehradun To Pithoragah Flight)

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: युवा ध्यान दें, UKSSSC ने निकाली PWD में समूह ग की भर्ती, जल्द करें आवेदन

(Pithoragarh Airport)पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कुल 15 यात्रियों ने देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर तय किया।फ्लाई बिग की यह फ्लाइट जुलाई माह में ही शुरू होनी थी लेकिन डीजीसीए से एप्रुवल नहीं मिलने की वजह से इस फ्लाइट को शुरू नहीं किया जा सका।डीजीसीए द्वारा इस फ्लाइट के कई ट्रायल होने के पश्चात इसे मंजूरी दी गई है। बताते चलें कि इस फ्लाइट के शुरू होने से गढ़वाल- कुमाऊं हवाई मार्ग से जुड़ गए हैं। इस फ्लाइट के शुरू होने से जहां यात्रियों को सहूलियत होगी वही पर्यटन, तीर्थाटन के अलावा व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा ।अभी देहरादून पिथौरागढ़ का सफर करने में सड़क मार्ग से लगभग 10 से 12 घंटे का समय लगता है हवाई सेवा शुरू होने से कुछ ही घंटे में देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर तय किया जा सकेगा।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top