Connect with us
Good news for Uttarakhand: Uttarakhand roadways buses start for himanchal and chandigarh

Home / UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION / GOOD NEWS: उत्तराखंड से चंडीगढ़, हिमाचल के लिए रोडवेज बसें हुई चालू

UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION उत्तराखण्ड

GOOD NEWS: उत्तराखंड से चंडीगढ़, हिमाचल के लिए रोडवेज बसें हुई चालू

1 min read

Uttarakhand Roadways : उत्तराखंड से अंतरराज्यीय बसों का संचालन हुआ शुरू चंडीगढ़, हिमांचल के लिए रोडवेज बसें हुई चालू

जैसे जैसे कोरोना के मामले कम हो रहें हैं उत्तराखंड भी अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। जी हाँ जैसे की परिवहन निगम की बसों का संचालन कोविड कर्फ्यू के चलते अप्रैल माह से बंद पड़ा हुआ है और इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन एक अच्छी खबर उत्तराखंड परिवहन निगम( Uttarakhand Roadways) की ओर से आ रही है। उत्तराखंड रोडवेज की बसें गुरुवार से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए चलनीं शुरू हो गई हैं। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने सभी डिपो के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि बसें 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चलाई जा रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो से तीन दिन में यूपी व अन्य राज्यों के लिए भी रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़े: GOOD NEWS: 7 साल से बंद पड़ी अल्मोड़ा-श्रीनगर रोडवेज बस सेवा फिर से हुई शुरू

अंतरराज्यीय बसों का संचालन शुरू करने के लिए लगातार निगम और सरकार कोशिशों में लगी हुई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ ने बस संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता की ओर से जारी आदेश के तहत, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार से चंडीगढ़, शिमला और धर्मशाला के लिए बस संचालन किया जा रहा है। सबसे खास बात ये है की यह बसें पौंटा साहिब होते हुए चलाई जा रहीं हैं। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता के अनुसार आईएसबीटी देहरादून से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चार बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा ऋषिकेश से एक और हरिद्वार से शिमला के लिए बस का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION

To Top