उत्तराखण्ड हल्द्वानी
Good News: 1 अक्टूबर से हरियाणा के इस जिले से हल्द्वानी तक शुरू होगी सीधी बस सेवा
1 min read
Haryana to Haldwani bus: हरियाणा के भिवानी से हल्द्वानी तथा रुद्रपुर के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1 अक्टूबर से होगा संचालन
हरियाणा के भिवानी से उत्तराखंड का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अब हरियाणा के भिवानी से हल्द्वानी तथा रुद्रपुर के लिए 1 अक्टूबर से सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है।इसके लिए हरियाणा परिवहन विभाग के भिवानी डिपो को इंटर स्टेट रूट परमिट भी मिल गया है। बताते चलें कि हरियाणा रोडवेज की यह बसें भिवानी से वाया दिल्ली, गढ़गंगा, हापुड़, रामपुर, तथा रुद्रपुर होते हुए हल्द्वानी तक संचालित होंगी।( Haryana to Haldwani bus)
यह भी पढिए:उत्तराखंड रोडवेज की पहाड़ और मैदान वालों को बड़ी सौगात, प्रबंधन ने किया टेंडर जारी
इस बस के चलने से नैनीताल आने वाले पर्यटको को भी काफी सहूलियत होगी क्योंकि इससे पहले भिवानी से हल्द्वानी के रूट पर कोई भी सीधी रेल सेवा तथा बस सेवा नहीं थी। हरियाणा परिवहन विभाग के भिवानी डिपो को बीएस-6 की नई बसें मिली हैं। कई रूटों पर पहले से ही बसे संचालित की जा रही है। अब भिवानी से हल्द्वानी तक लगभग 400 किलोमीटर लंबा सफर बस से तय किया जा सकेंगा।हरियाणा रोडवेज को भिवानी डिपो से हल्द्वानी तक सीधी बस सेवा का परमिट मिल चुका है। यह बस भिवानी बस स्टैंड से सुबह साढ़े सात बजे हल्द्वानी के लिए संचालित की जाएगी। इसके बाद बस हल्द्वानी से अगले दिन सुबह चलकर शाम करीब पांच बजे तक भिवानी बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
यह भी पढिए:उत्तराखण्ड: रोडवेज बस से डीजल चुराकर पंजाब की बस में डाल रहे चालक परिचालक बर्खास्त
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
