Connect with us
Nainital Zoo.jpg

Home / उत्तराखण्ड / खुशखबरी: अब नैनीताल जू, बॉटनिकल गार्डन और वाटरफॉल घूमने के लिए लगेगा सिर्फ एक टिकट

उत्तराखण्ड नैनीताल

खुशखबरी: अब नैनीताल जू, बॉटनिकल गार्डन और वाटरफॉल घूमने के लिए लगेगा सिर्फ एक टिकट

1 min read

Nainital Zoo: पर्यटकों को अब नहीं पड़ेगी 3 टिकटों की जरूरत एक ही टिकट से घूम सकेंगे चिड़ियाघर ,बॉटनिकल गार्डन और वाटरफल

राज्य के नैनीताल जिले से पर्यटकों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अब पर्यटकों को पहले नैनीताल के चिडियाघर, बॉटनिकल गार्डन तथा वॉटरफॉल के लिए अलग-अलग टिकट लेना पड़ता था। लेकिन अब चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा इन तीनों टूरिस्ट स्पॉट का एक पैकेज तैयार कर कॉमन टिकट सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस कॉमन टिकट से अब पर्यटक तीनों जगह की सैर कर पाएंगे। बताते चलें कि यदि पर्यटक इन तीनों में से किसी एक ही जगह पर जाना चाहेगा तो उसे एक ही जगह की एंट्री फेस देनी होगी।(Nainital Zoo)

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल से पर्यटकों के लिए एक खबर सामने आ रही है जिसमें पर्यटको को चिड़ियाघर बॉटनिकल गार्डन और वाटरफॉल जाने के लिए सिर्फ एक ही टिकट की जरूरत पड़ेगी।चिड़ियाघर निदेशक डीएफओ टीआर बीजूलाल का कहना है कि अब तक चिडियाघर, बॉटनिकल गार्डन और वॉटरफॉल जाने वाले पर्यटकों को अलग-अलग टिकट लेना होता है। जबकि अब एक निश्चित धनराशि में पर्यटक तीनों ही स्थलों की सैर कर सकेंगे। संयुक्त टिकट के लिए पहले के मुकाबले अब कुछ कम पैसे देने पड़ेगे। इससे पहले जू घूमने के लिए बड़ों का टिकट 100, तथा बच्चों का टिकट 50 रुपए तक है।  वहीं बॉटनिकल गार्डन व वाटरफॉल में प्रवेश शुल्क 50रु लिया जाता है। इस तरह प्रति पर्यटक को तीनों जगह पर घूमने के लिए 200 रु खर्च करने पड़ते हैं। संयुक्त टिकट प्रणाली के लागू होने से टिकट के कुछ सस्ता होने के आसार हैं।

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top