Connect with us
alt="government transfer three distinct magistrate of uttarakhand".

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: शासन में भारी फेरबदल, मुख्य सचिव के साथ तीन जिलों के डीएम भी बदले

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: शासन में भारी फेरबदल, मुख्य सचिव के साथ तीन जिलों के डीएम भी बदले

1 min read

District magistrate of uttarakhand: शासन में भारी फेरबदल, आईएएस ओमप्रकाश के हाथ होगी अब शासन की कमान, तो तीन जिलों में कार्यभार संभालेंगे न‌ए जिलाधिकारी..

राजधानी देहरादून से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। जहां शासन में भारी फेरबदल किया गया है। जहां 1987 बैच के आईएएस ओम प्रकाश के रूप में शासन को नया मुखिया मिला है वहीं तीन जिलों के जिलाधिकारियों (District magistrate of uttarakhand) सहित पांच पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश को प्रदेश का 16वां मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस ओमप्रकाश प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का स्थान लेंगे जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बात जिलाधिकारियों की करें तो बागेश्वर, ऊधमसिह नगर तथा उत्तरकाशी जिले के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- उतराखण्ड: पहाड़ में वंदना बना रहीं हैं पिरूल की राखी, लोग भी कर रहे हैं डिमांड

आईएएस रंजना संभालेंगी ऊधमसिह नगर जिले की कमान तो डॉ नीरज खैरवाल बनाए गए मुख्यमंत्री के अपर सचिव:- बागेश्वर की वर्तमान जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को उधमसिंह नगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। तो उधमसिंह नगर जिले के वर्तमान जिलाधिकारी डॉ नीरज खैरवाल अब यूपीसीएल के ऊर्जा एवं प्रबंध निदेशक के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के अपर सचिव का जिम्मा संभालेंगे। बागेश्वर जिले की कमान अब विनीत कुमार संभालेंगे जो अभी तक नैनीताल जिले के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर आसीन थे। उधमसिंह नगर जिले के मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित को उत्तरकाशी जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि उत्तरकाशी के वर्तमान जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहान को अपर सचिव नागरिक उड्डयन एव मुख्य कार्यकारी अधिकारी उकाडा बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग की तीसरी महिला आईएएस डीएम होंगी वंदना, 24 साल में पा लिया था आईएएस का मुकाम

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top