Connect with us
Uttarakhand news today: hotels and restaurants may get discounts on their electricity bills unit rate latest live coverage hindi samachar
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड होटल रेस्तरां को बिजली बिल में मिल सकती है छूट

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड होटल रेस्तरां को बिजली बिल में मिल सकती है छूट

1 min read

Uttarakhand news today  : उत्तराखंड में होटल और रेस्तरां को बिजली बिल में छूट देने की तैयारी, जाने पूरा प्लान

Uttarakhand news today: hotels and restaurants may get discounts on their electricity bills unit rate latest live coverage hindi samachar : उत्तराखंड के होटल और रेस्टोरेंट के बिजली बिल में विशेष छूट देने की तैयारी चल रही है ,जिसके तहत व्यवसायियों को स्मार्ट मीटर लगाने होंगे। इतना ही नहीं बल्कि स्मार्ट मीटर लगाने से ऑफ सीजन में व्यवसायियों को फिक्स्ड चार्ज से राहत दी जाएगी। इसका फायदा विशेषकर पर्यटन से जुड़े कारोबारी और होटल तथा रेस्टोरेंट संचालकों को होगा। बताते चले राज्य में बिजली बिल के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए इस योजना पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: लालकुआं के बिंदुखत्ता में सब्जी लेकर लौट रहे व्यक्ति की गई जिंदगी…

बता दें प्रदेश में कारोबार सर्दियों या ऑफ सीजन में काफी कम हो जाता है ,लेकिन बावजूद इसके कारोबारी व्यवसायियों को बिजली के फिक्स्ड चार्ज का पूरा भुगतान करना पड़ता है। इस योजना को लागू करने की दिशा में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। विद्युत नियामक के फैसले के तहत होटल और रेस्टोरेंट संचालक सीजन में कुल कनेक्शन लोड का 10 फीसदी या उससे कम इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ ही उन्हें फिक्स्ड चार्ज में विशेष छूट दी जाएगी।

अब नहीं करना होगा अधिक बिजली बिल का भुगतान, व्यवसाईयों को मिलेगा नई योजना का लाभ (Uttarakhand news today: hotels and restaurants news) 

बताते चले खासतौर पर यह छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसाईयों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है ,जो ऑफ सीजन में सीमित स्तर पर काम करते हैं या पूरी तरह से बंद रहते हैं। प्रदेश में ऑफ सीजन की अवधि 1 नवंबर से 31 मार्च तक मानी जाती है, इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या काफी कम हो जाती है।

स्मार्ट मीटर लगाने से मिलेगा योजना का लाभ ( Uttarakhand hotel smart meter) 

होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगवाने होंगे जिसके जरिए बिजली की खपत का सटीक आकलन किया जा सकेगा। सरकार और बिजली विभाग का मानना है कि स्मार्ट मीटर पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ ऊर्जा प्रबंधन को भी बेहतर बनाएंगे।

यह भी पढ़े :UKPSC Exam calendar 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

10 दिन के भीतर बदलना होगा खराब मीटर ( Uttarakhand smart meter news today) 

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने आयोग के निर्देशन के बाद इस योजना को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर खराब हो जाता है तो उसे 10 दिनों के भीतर बदलना अनिवार्य होगा।

30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन (hotels and restaurants may get discounts) 

स्मार्ट मीटर को लगाने का उद्देश्य बिजली की खपत का रिकॉर्ड सटीक रूप से उपलब्ध करना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक होटल और रेस्टोरेंट संचालक 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात तो यह है कि ऐसा पहली बार हो रहा है ,जब राज्य में इस तरह की विशेष छूट की पहल की जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि इसमे कुल लोड का 10% बिजली खर्च करने वाली शर्तों को पूरा करने वाले ही होटल रेस्टोरेंट संचालकों को लाभ दिया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top