Connect with us
पहाड़ो में गुलदार का आतंक महिला को गंभीर रूप से किया घायल

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / पहाड़ो में गुलदार का आतंक महिला को गंभीर रूप से किया घायल

उत्तराखण्ड बुलेटिन अल्मोड़ा

पहाड़ो में गुलदार का आतंक महिला को गंभीर रूप से किया घायल

1 min read

पहाड़ो में गुलदार का आतंक महिला को गंभीर रूप से किया घायल


उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में आये दिन गुलदार के हमलो की खबरे सुर्खियों में रहती है, कुछ माह पहले सोमेश्वर और बागेश्वर मे गुलदार ने एक बच्ची और महिला को अपना शिकार बनाया था। आज अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के दाड़िमखोला गांव से सटे जंगल में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर उसको घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीण बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले गए। जहाँ उसका उपचार चल रहा है। बता दे की ग्राम भगतोला के समीप दाड़िमखोला गांव निवासी भगवती देवी पत्नी गोविंद सिंह सोमवार सुबह लगभग 9 बजे जंगल में घास काट रही थी। इसी बीच झाड़ियों में घात लगाये गुलदार ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुन आसपास घास काट रही साथी महिलाएं शोर मचाते हुए घटना स्थल की ओर दौड़ीं। गुलदार ने महिला के सिर, हाथ और पीठ में नाखूनों से गहरे घाव लगा दिए। महिलाओं को अपनी ओर आता देख गुलदार घायल भगवती को छोड़कर भाग गया।





वन विभाग की टीम को तुरंत सुचना दी गयी और वन क्षेत्राधिकारी बिशन राम आर्या ने बीट में तैनात वन रक्षक शंकर सिंह को घटना स्थल पर जायजा लेने के लिए भेजा। फिलहाल महिला को पांच हजार की तात्कालिक आर्थिक सहायता दे दी गई है। ग्राम प्रधान देवेन्द्र नयाल और ग्रामीणों ने घायल महिला को मुआवजा देने के साथ ही हिंसक गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है की इस प्रकार की घटना से पहाड़ो में लोग अपने रोजमर्रा के कार्यो में जाने से भी डर रहे है। इसके साथ ही नजदकी जंगलो में भी दशहत का माहौल उत्पन्न हो गया है। राजस्व उप निरीक्षक महिमन भाकुनी ने मौके पर पहुंचकर महिला को बेस अस्पताल ले जाने में सहायता प्रदान की। हवालबाग के अलावा गुलदार ने पिछले 2 माह में नैनोली और ग्वालाकोट में दो-दो महिलाओं को हमला कर घायल किया है। जहाँ पर गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया और ट्रैंकुलाइजर टीम भी भेजी, लेकिन गुलदार पकड़ में असमर्थ रहे।
Content Disclaimer

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top