Connect with us
Haldwani News Hindi: fight between a couple in Haldwani sabji Mandi wife thrashed her husband with a frying pan.
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani News Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani News hindi: हल्द्वानी सब्जी खरीदने पहुंची दंपति में विवाद पत्नी ने फ्राइपैन से धुन डाला पति को

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani News hindi: हल्द्वानी सब्जी खरीदने पहुंची दंपति में विवाद पत्नी ने फ्राइपैन से धुन डाला पति को

1 min read

Haldwani News Hindi: Haldwani breaking news today haldwani news live nainital news today हल्द्वानी सब्जी मंडी में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, बहस बढ़ी तो फ्राईपैन लेकर पति के पीछे दौड़ी पत्नी

Haldwani News Hindi: fight between a couple in Haldwani sabji Mandi wife thrashed her husband with a frying pan. Uttarakhand breaking news live: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी स्थित नवीन सब्जी मंडी में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सब्जी खरीदने पहुंचे पति-पत्नी के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुले विवाद में बदल गई। मंडी में मौजूद लोग उस समय हैरान रह गए जब गुस्से में आई पत्नी ने फ्राईपैन उठाकर पति पर हमला कर दिया। घटना के दौरान काफी देर तक वहां लोगों की भीड़ जुटी रही।

यह भी पढ़े :Harish Rawat hospitalized : उत्तराखंड पूर्व CM हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, दून अस्पताल में भर्ती

सब्जी खरीदते समय शुरू हुआ विवाद (haldwani crime news Domestic Dispute)

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मंगलपड़ाव क्षेत्र निवासी पति-पत्नी सोमवार शाम नवीन सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सब्जी खरीदने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। शुरुआत में मामला सामान्य नोकझोंक तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ता चला गया। मंडी में मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आसपास मौजूद दुकानदार और ग्राहक भी अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर रुक गए।

बीच बाजार हुआ हंगामा (nainital news live Public Altercation)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे से उलझ पड़े। इसी दौरान पत्नी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने पास में मौजूद फ्राईपैन उठा लिया और पति पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मंडी में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पत्नी का आक्रोश देखकर पति ने वहां से हटना ही बेहतर समझा और मौके से निकल गया। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।

तमाशबीन बनी रही भीड़ (haldwani news hindi Market Incident)

घटना के दौरान मंडी में मौजूद बड़ी संख्या में लोग पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। कई लोगों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ समय तक माहौल गर्म बना रहा। इस हाईवोल्टेज ड्रामे की चर्चा देर शाम तक मंडी क्षेत्र में होती रही।

यह भी पढ़े :Almora news hindi: अल्मोड़ा शादी की 18वीं सालगिरह पर शिक्षिका ने खत्म कर दी जिंदगी

पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत (haldwani Police news Update)

मामले को लेकर कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष द्वारा शिकायत दी जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल घटना में किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है, लेकिन बीच बाजार हुए इस विवाद ने लोगों का ध्यान जरूर अपनी ओर खींच लिया। स्थानीय लोग भी इस बात को लेकर चर्चा करते रहे कि मामूली कहासुनी किस तरह कुछ ही मिनटों में सार्वजनिक विवाद का रूप ले सकती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top