Connect with us
Almora news hindi: ukd leader mohit shah wife yoga instructor teacher lata shah suicide case on 18th marriage anniversary uttarakhand news live
Image : social media ( Almora news hindi)

Home / ALMORA NEWS / Almora news hindi: अल्मोड़ा शादी की 18वीं सालगिरह पर शिक्षिका ने खत्म कर दी जिंदगी

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Almora news hindi: अल्मोड़ा शादी की 18वीं सालगिरह पर शिक्षिका ने खत्म कर दी जिंदगी

1 min read

Almora news hindi : शादी की 18 वीं सालगिरह के दिन यूकेडी नेता की पत्नी ने कर ली जीवन लीला समाप्त

Almora news hindi: ukd leader mohit shah wife yoga instructor teacher lata shah suicide case on 18th marriage anniversary uttarakhand news live : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर यूकेडी नेता की पत्नी ने अपनी शादी की 18 वीं सालगिरह वाले दिन अपनी जान ले ली। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Khatima News Today: खटीमा दूल्हे की डिमांड सुनते ही दुल्हन के पिता को हार्ट अटैक चली गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के विवेकानंदपुरी वार्ड निवासी 38 वर्षीय लता शाह अपने पति मोहित शाह और 13 वर्षीय पुत्र के साथ रहती थी। बीते सोमवार की सुबह मोहित अपने पुत्र को स्कूल छोड़ने गए थे, जिन्हें लता ने छत से बाय कहते हुए केक लाने को कहा था। इस बीच लता ने किचन का दरवाजा बंद किया और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगने के बाद धुंआ उठने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत महिला के पति को दी लेकिन जब तक लोग खिड़की दरवाजा तोड़कर महिला के पास पहुंचते तब तक महिला काफी जल चुकी थी।

तनाव में चल रही थी महिला (almora news today)

जैसे-तैसे लोगों ने दरवाजा तोड़कर तुरंत महिला को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी हालात की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है महिला कुछ समय से काफी तनाव में चल रही थी, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

शादी की 18 वीं सालगिरह की खुशियां मातम में बदली

बताते चलें बीते दिन लता की शादी की 18वीं सालगिरह थी, सुबह सभी खुश थे सालगिरह को भव्य बनाने की तैयारी में लगे हुए थे जिन्होंने केक आदि का इंतजाम कर लिया था। लेकिन पलभर की खुशियां मातम में बदल गई। महिला की मौत से पति को गहरा सदमा लगा है वहीं बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड में बारिश का आरेंज अलर्ट मैदान में गर्मी से मिल सकती है निजात

UkD नेता की योग प्रशिक्षक की पत्नी की मौत ( almora breaking news)

जानकारी मिली है कि लता यूकेडी के महानगर अध्यक्ष मोहित शाह की पत्नी थी जो 25 दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी उस समय महिला मासी में थी। उस समय लता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था लेकिन डॉक्टरों ने महिला को बचा लिया था। मृतका लता मासी महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक के पद पर तैनात थी जिसकी मौत के बाद से हर कोई स्तब्ध है।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top