Connect with us
Haldwani: Middle-Aged Man Scales 8-Foot Wall, Steals Women’s Clothes From Courtyard; Incident Caught on CCTV
Image : social media ( Haldwani News Hindi)

Home / Uttarakhand / Uttarakhand news: हल्द्वानी में दीवार फांदकर घर में घुसा अधेड़, महिलाओं के कपड़े चुराते दिखा

Uttarakhand हल्द्वानी

Uttarakhand news: हल्द्वानी में दीवार फांदकर घर में घुसा अधेड़, महिलाओं के कपड़े चुराते दिखा

1 min read

Haldwani: Middle-Aged Man Scales 8-Foot Wall, Steals Women’s Clothes From Courtyard; Incident Caught on CCTV: 8 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसा अधेड़, आंगन से चुराए महिलाओं के कपड़े CCTV में कैद हुई घटना

Haldwani: Middle-Aged Man Scales 8-Foot Wall, Steals Women’s Clothes From Courtyard; Incident Caught on CCTV लोगों के घरों से चोरी करने वाला चोर अक्सर घर में रखें गहने पैसे और अन्य कीमती सामान चुराता हैं, लेकिन उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आ रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति महिलाओं के कपड़े चुरा रहा है। यह पूरी घटना प्रदेश में चर्चा का विषय बन चुकी है।

यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून में विवाहिता संग हैवानियत 10 महीने तक शौचालय में रखा बंद

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मुखानी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी महेश नगर वार्ड नंबर 9 स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा अजीब हरकत की गई। बीते 19 जून की रात करीब 3:30 बजे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति गली में घूमता हुआ दिखाई दिया। इतना ही नहीं बल्कि उसने एक घर की 8 फीट ऊंची दीवार फांदी और घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़ों पर पर हाथ साफ कर लिया। व्यक्ति डोरी से एक-एक कपड़े उतारते हुए उन्हें समेटकर अपने लोअर के अंदर छिपाता हुआ दीवार फांदकर बाहर आ गया।

यह भी पढ़े :हरिद्वार ₹54 करोड़ भूमि घोटाला: धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS PCS अधिकारियों पर गिरि गाज

महिलाओं के कपड़े कर दिये चोरी ( haldwani news today)

महिलाओं के कपड़े चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संदिग्ध ने शर्ट लोअर और स्पोर्ट्स शूज पहने हुए थे। लोगों का कहना है कि यदि एक व्यक्ति इतनी आसानी से दीवार फांदकर घर में घुस सकता है तो वो बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है, कि संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

Continue Reading

More in Uttarakhand

To Top