Connect with us
Haldwani News Today: Gaulapar Nainital Haldwani buisnessman banquet hall owner Mahendra Naula died in Leh Ladakh during holiday uttarakhand breaking news
Image : social media ( Haldwani News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani News Today: नैनीताल हल्द्वानी के व्यापारी महेन्द्र नौला की लेह लद्दाख में चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani News Today: नैनीताल हल्द्वानी के व्यापारी महेन्द्र नौला की लेह लद्दाख में चली गई जिंदगी

1 min read

Haldwani News Today: Haldwani News Today uttarakhand breaking buisnessman died leh Ladakh लेह-लद्दाख की वादियों से दुखद खबर, गौलापार के युवा कारोबारी महेंद्र नौला का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Haldwani News Today: Gaulapar Nainital Haldwani buisnessman banquet hall owner Mahendra Naula died in Leh Ladakh during holiday uttarakhand breaking news: उत्तराखण्ड के लिए लेह लद्दाख से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जहां परिवार के साथ घूमने के लिए लेह-लद्दाख गए महादेव बैंक्वेट हॉल के स्वामी महेंद्र सिंह नौला का वहां आकस्मिक निधन हो गया। महेंद्र मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के रहने वाले थे। महज 36 वर्ष की उम्र में हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऊंचाई वाले इलाके में ऑक्सीजन की कमी उनकी मौत का कारण मानी जा रही है। महेंद्र सिंह नौला के निधन की सूचना जैसे ही उनके गांव और परिचितों तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और रिश्तेदारों के लिए यह खबर किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand accident news today: टिहरी में भीषण हादसा डंपर ड्राइवर और महिला की गई जिंदगी

परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे (uttarakhand news today leh Ladakh Tour)

हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के गौलापार के देवला तल्ला गांव निवासी महेंद्र सिंह नौला 21 मई को अपने परिवार के साथ लेह-लद्दाख की यात्रा पर निकले थे। उनके साथ पत्नी मोनिका नौला, दो बेटियां तथा पड़ोसी रोहित बिष्ट और उनकी पत्नी भी मौजूद थे। परिवार पहाड़ों की खूबसूरती और छुट्टियों का आनंद लेने के लिए लद्दाख पहुंचा था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह यात्रा इतनी दर्दनाक साबित होगी। बताया जा रहा है कि 27 मई की शाम अचानक महेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

ऑक्सीजन की कमी बनी वजह! (Uttarakhand news live High Altitude Sickness haldwani breaking news)

परिजनों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार लद्दाख जैसे अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन का स्तर सामान्य इलाकों की तुलना में काफी कम होता है। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। हालांकि चिकित्सकीय स्तर पर विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती जानकारी में ऑक्सीजन की कमी को घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

क्षेत्र में शोक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (haldwani news live)

महेंद्र सिंह नौला क्षेत्र के एक जाने-माने युवा व्यवसायी थे। गौलापार स्थित महादेव बैंक्वेट हॉल के संचालन के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। उनके असमय निधन से स्थानीय लोगों में गहरा दुख है।उनके परिवार में पत्नी मोनिका नौला और दो छोटी बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र करीब आठ वर्ष जबकि छोटी बेटी मात्र चार वर्ष की बताई जा रही है। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अचानक हुई इस घटना ने सभी को भावुक कर दिया है।

सांसद अजय भट्ट ने की मदद (ajay Bhatt BJP MP Public Representative Support)

समाजसेवी दया किशन पांडे के अनुसार घटना की जानकारी सांसद अजय भट्ट को भी दी गई। इसके बाद उन्होंने पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने और दिल्ली तक पहुंचाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया। परिजनों ने इस संवेदनशील समय में मिले सहयोग के लिए सांसद का आभार व्यक्त किया है। बताया गया कि पार्थिव शरीर को दिल्ली लाने के बाद देर रात गौलापार पहुंचाया गया।

यह भी पढ़े :Almora accident today: अल्मोड़ा स्कूटी हादसे में जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की गई जिंदगी

आज होगा अंतिम संस्कार (uttarakhand news live Final Rites)

महेंद्र सिंह नौला के पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोगों की आंखें नम हैं. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं और पीछे रह गईं अपनों की यादें तथा अनगिनत सवाल।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top