Connect with us
Almora accident news today: sandeep arya died scooty truck accident on almora road returning birthday uttarakhand news live
Image : social media ( Almora accident news today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Almora accident today: अल्मोड़ा स्कूटी हादसे में जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

Almora accident today: अल्मोड़ा स्कूटी हादसे में जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की गई जिंदगी

1 min read

Almora accident news today: Almora truck accident almora road Accident almora scooty accident today जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, अल्मोड़ा में ट्रक से टकराई स्कूटी; युवक की मौत

Almora accident news today: sandeep arya died scooty truck accident on almora road returning birthday uttarakhand news live : उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो युवकों की स्कूटी कॉलेज गेट के पास अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान नगर के बख गांव निवासी संदीप आर्या के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त विजय कुमार के साथ जन्मदिन समारोह के बाद वापस लौट रहा था।

यह भी पढ़े :UKSSSC new bharti 2026: समूह ग के 90 पदों पर निकली भर्ती 21 जून तक करें आवेदन

तीखे मोड़ पर बिगड़ा संतुलन (almora Road Accident today)

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों युवक बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी के पास कॉलेज गेट के समीप तीखे मोड़ पर स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चला रहे संदीप के सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। पीछे बैठे विजय कुमार को भी छाती और पैर में चोट लगी, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

मौके पर मची अफरा-तफरी (Almora Accident News Today)

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय युवकों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि संदीप अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा (almora news today Birthday Celebration Tragedy uttarakhand road Accident)

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों दोस्त सोमवार शाम एक होटल में जन्मदिन मनाने गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। घटना ने कुछ ही पलों में जश्न का माहौल मातम में बदल दिया। सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्कूटी के अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Diesel petrol price hike today: उत्तराखण्ड 100 ₹ पहुंचा पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़े

हेलमेट नहीं पहनने की चर्चा (uttarakhand news live Helmet Safety)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी काफी तेज रफ्तार में थी और दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। मोड़ पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी, जो बाद में जानलेवा साबित हुई। इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग भी लगातार पहाड़ी सड़कों पर सावधानी और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील कर रहे हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top