Connect with us
Haldwani News Today: pesticide poisoning treatment emergency medical care India
Image : युवती सांकेतिक फोटो ( pesticide poisoning treatment)

Home / UTTARAKHAND NEWS / pesticide poisoning treatment: हल्द्वानी में प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर…

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

pesticide poisoning treatment: हल्द्वानी में प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर…

1 min read

pesticide poisoning treatment: संदिग्ध हालात में युवती ने किया जहर का सेवन, हालत गंभीर (Poison Consumption Case pesticide poisoning treatment)

pesticide poisoning treatment case Haldwani|emergency medical care India | : नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े :Dehradun police news today: देहरादून में युवक पर पुलिस ने भाजी लाठियां SSP ने किया लाइन हाजिर…

नेशनल हाईवे पर मची अफरा-तफरी, बेहोश मिली युवती (Emergency Incident News)

घटना शनिवार सुबह नेशनल हाईवे 309, रामनगर-काशीपुर मार्ग के भवानीगंज इलाके की है। यहां युवती ने कीटनाशक दवा पी ली, जिसके बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कोई भी उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए आगे नहीं आया और लोग तमाशबीन बने रहे।

समय पर मिली मदद, अस्पताल में कराया गया भर्ती (Emergency Medical Help) Nainital news today 

इसी बीच स्थानीय सभासद प्रतिनिधि जफर को घटना की सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और एक महिला की मदद से बेहोश युवती को 108 एंबुलेंस के जरिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रेम प्रसंग और विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी (Love Affair Investigation) Bhavaniganj nainital Ramnagar-Kashipur road

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी सक्रिय हो गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद और महिला उप निरीक्षक राजकुमारी अस्पताल पहुंचे और युवती से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, घटना से पहले युवती भवानीगंज स्थित एक शोरूम के बाहर गई थी, जहां काशीपुर निवासी एक युवक काम करता है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है और घटना से पहले फोन पर किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था।

यह भी पढ़े :Uttarakhand forest guard recruitment: उत्तराखंड वन दरोगा और आरक्षी भर्ती आयु सीमा में राहत

परिजनों से संपर्क, युवक की तलाश जारी (Police Action Update)

पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है और संबंधित युवक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top