Connect with us
Haridwar Jail Ramleela News video roshanabad
Image: Haridwar Jail Ramleela News(social media)

Home / उत्तराखण्ड / Haridwar Jail Ramleela News: हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50 हजार रुपए का इनाम

उत्तराखण्ड हरिद्वार

Haridwar Jail Ramleela News: हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50 हजार रुपए का इनाम

1 min read

Haridwar jail ramleela news : हरिद्वार जेल से फरार चल रहे कैदियों पर 50-50 हजार रुपए के इनाम की हुई घोषणा, ढूंढने मे जुटी पुलिस…

Haridwar jail ramleela news:गौरतलब हो कि बीते शुक्रवार की रात हरिद्वार जिले के रोशनाबाद जेल में रामलीला का भव्य मंचन किया गया था लेकिन तभी इस दौरान कारागार से दो आरोपी फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। वहीं अभी तक दोनों फरार चल रहे आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। जिन पर अब 50- 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा कर दी गई है।

यह भी पढ़िए:Haridwar Jail Ramleela: हरिद्वार जेल में रामलीला मंचन के दौरान दो कैदी फरार

बता दें बीते शुक्रवार को हरिद्वार जिले के रोशनाबाद जिला कारागार में रामलीला मंचन का आयोजन किया गया था जिसमें दो कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश वानर सेना के बंदर बने हुए थे। जो माता सीता को खोजने के बजाय 22 फीट ऊंची दीवार को फांदकर खुद ही फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा खोजा जा रहा है लेकिन अभी तक उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। दोनों फरार कैदियों पर गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नगन्याल ने 50 – 50 हजार रुपए की इनामी घोषणा की है। वहीं दोनों को ढूंढने के लिए विशेष टीमें बनाकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक समेत 6 कर्मचारियों को निलंबित भी किया जा चुका है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top