Connect with us
Kurkure news today: Eating Kurkure young man hemant sharma died himachal pradesh live Kurkure viral news
Image : social media ( Kurkure news today)

Home / Highlights / Kurkure news today: कुरकूरे खाना पड़ा महंगा युवक की चली गई जिंदगी, परिवार में पसरा मातम

Highlights हिमाँचल प्रदेश

Kurkure news today: कुरकूरे खाना पड़ा महंगा युवक की चली गई जिंदगी, परिवार में पसरा मातम

1 min read

Kurkure news today: Eating Kurkure young man hemant sharma died himachal pradesh live Kurkure viral news: सांस नली में फंसा कुरकुरे का टुकड़ा, 28 साल के युवक की गई जिंदगी..

Kurkure news today: Eating Kurkure young man hemant sharma died himachal pradesh live Kurkure viral news: कुरकुरे जैसे स्नैक्स खाना बच्चों समेत अन्य युवाओं को बेहद पसंद आते हैं, जिसे सभी चटकारे लेकर बेहद चाव के साथ खाते है। लेकिन अक्सर कई बार मामूली सा दिखने वाला कुरकुरा लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है जिससे लोगों की जान तक पर बन आती है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर देवभूमि हिमाचल प्रदेश से सामने आ रही है ,जहां पर कुरकुरा खाते समय युवक की सांस नली में कुरकुरे का टुकडा फंस गया जिससे उसकी जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: पिथौरागढ़ महिला के प्यार में पागल हुई 12वीं की छात्रा काली नदी में लगा दी छलांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के उपमंडल अर्की घनागुघाट ताल गांव निवासी 28 वर्षीय हेमंत शर्मा पुत्र दीप राम शर्मा कसौली के एक निजी होटल में कार्यरत था। बीते दिन हेमंत कुरकुरा खा रहा था तभी कुरकुरे का एक टुकड़ा हेमंत की सांस नली में फंस गया। इसके बाद हेमंत को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत हेमंत को लेकर एमएमयू सुल्तानपुर अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ अस्पताल रेफर किया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड के 2 मजदूर निकले संदिग्ध आतंकी ISI कनेक्शन से हड़कंप

छोटा सा कुरकुरा बना काल ( Himachal pardesh news today)

पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सकों द्वारा हेमंत का उपचार किया गया ,लेकिन उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति में सुधार न होने के कारण बीते दिन हेमंत ने दम तोड़ दिया। हेमंत की मौत के बाद से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ,वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top