Connect with us
Kashipur News Today: Married woman Neha suicide case Kashipur; father pleads for justice udham Singh Nagar.
Image : social media ( Kashipur News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kashipur News Today: काशीपुर विवाहिता की चली गई जिंदगी पिता ने लगाई न्याय की गुहार

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Kashipur News Today: काशीपुर विवाहिता की चली गई जिंदगी पिता ने लगाई न्याय की गुहार

1 min read

Kashipur News Today: Married woman neha suicide case Kashipur; father pleads for justice udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news live breaking  : चुनरी के सहारे पंखे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति गया था ई – रिक्शा चलाने, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

Kashipur News Today: Married woman neha suicide case Kashipur; father pleads for justice udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news live breaking  : उत्तराखंड में आत्महत्या हत्या जैसे प्रकरण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिन पर अंकुश लगाना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है, जहाँ पर किराए के मकान में रह रही एक विवाहिता ने चुनरी के सहारे पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जान दी है। मृतका के पिता ने बेटी की मौत पर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े :Rudrapur news live: रूद्रपुर छत में पतंग लेने गए मासूम की करंट लगने से चली गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के मोहल्ला गंज निवासी नेहा पुत्री उदयराज का विवाह 7 साल पहले रामपुर थाना स्वार के नरपतनगर निवासी रोहित पुत्र गेंदनाथ के साथ हुआ था। वर्तमान में दोनों का एक 5 वर्षीय बेटा भी है जो अपने दादा दादी के साथ रहता है। रोहित और उसकी पत्नी हरियावाला में किराए के मकान पर रहते थे। बीते दिन दोपहर के करीब 1 बजे नेहा का शव चुनरी के सहारे फंदे से लटका मिला। हैरानी की बात तो यह है कि उस समय महिला का पति ई रिक्शा चलाने गया हुआ था।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 212 महिलाओं को मिली सौगात

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा मौत के कारणों खुलासा ( udham singh nagar news)

जैसे ही घटना की जानकारी आस पास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस की टीम के साथ फॉरेसिंक टीम भी पहुँची जिन्होंने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता उदयराज ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top