Highlights देवभूमि दर्शन
Car Accident today: ट्रक के पीछे घुसी तेज रफ्तार कार दम्पति की गई जिंदगी महज एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
1 min read
Car Accident today: Newly married husband wife died truck Accident Mukesh Chaudhary family udaypur Rajasthan breaking news live: तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे घुसी, दम्पति ने तोड़ा दम, 1 साल पहले हुई थी शादी, परिजनों में पसरा मातम
Car Accident today: Newly married husband wife died truck Accident Mukesh Chaudhary family udaypur Rajasthan breaking news live: वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम न लग पाने के कारण अभी तक कई सारे हादसे से घटित हो चुके हैं। ऐसी ही कुछ रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर राजस्थान के उदयपुर से सामने आ रही है, जहाँ पर एक तेज रफ्तार कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी जिसमें नव दंपति की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: कांवड़ मेले में देहरादून-दिल्ली की सभी रोडवेज बसें चलेंगी एक्सप्रेसवे से….
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के उदयपुर जालौर जिले के निंबावास निवासी 25 वर्षीय मुकेश चौधरी और उनकी पत्नी प्रियंका साहनी कार में सवार होकर गोगुंदा से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे। तभी जैसे ही उनकी कार बीते रविवार को उदयपुर पिंडवाड़ा हाईवे के पास पहुंची तो कार की रफ्तार अधिक थी। कार की तेज रफ्तार होने के कारण गोगुंदा थाना क्षेत्र में जसवंतगढ़ के पास झेलानी गांव में कार पीछे से ट्रक में जा घुसी।
दम्पति की एक झटके में गई ज़िंदगी ( rajsthan road accident news)
कार और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे तक उड़ गए वहीं दंपति के शव वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची जहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक रेस्क्यू अभियान चलाया। कार को काटकर दोनों शव बाहर निकाले गए जिन्हे सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
यह भी पढ़े :Haldwani News Today: हल्द्वानी में अखाड़ा बना बेस अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में जमकर चले लात घूसे
शादी के एक साल बाद दम्पति की मौत, परिजनों को लगा सदमा ( india road accident update) rajsthan news today)
बताते चलें हादसे का शिकार हुए मुकेश कोटा में मोबाइल शॉप चलाते थे जो बीते रविवार को अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव निंबावास जा रहे थे लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि उनके साथ बीच रास्ते में ही अनहोनी घटित हो जाएगी। बताया जा रहा है दंपति की शादी अभी 1 साल पहले ही हुई थी। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे की वजह वाहन की तेज रफ्तार या अन्य कोई और वजह थी इसका पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद से मृतको के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
