Highlights देवभूमि दर्शन
Indian Airforce News: नारनौल के भारतीय वायुसेना के जवान भरतराज भारद्वाज की दर्दनाक मौत….
1 min read
|Indian Air Force News Soldier Bharatraj Bhardwaj Dies in Duty Accident at Naliya Air Force Station, Gujarat| गुजरात में ड्यूटी के दौरान हादसे में भारतीय वायुसेना के जवान भरतराज भारद्वाज का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
|Indian Air Force News Soldier Bharatraj Bhardwaj Dies in Duty Accident at Naliya Air Force Station, Gujarat| हरियाणा के नारनौल जिले के निजामपुर खंड के ब्राह्मणवास गांव के रहने वाले भारतीय वायुसेना के जवान भरतराज भारद्वाज का गुजरात के नालिया (भुज-कच्छ) एयरफोर्स स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया। 27 वर्षीय जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों और परिजनों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी और राजकीय सम्मान के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में बारिश का हो गया रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी रहें सावधान!
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? (Indian Air Force Soldier Accident | Gujarat Air Force Station)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरतराज भारद्वाज पिछले सात वर्षों से भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रहे थे और गुजरात के नालिया एयरफोर्स स्टेशन पर टेक्निकल इंजीनियर के पद पर तैनात थे। वह हाल ही में छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। एयरफोर्स अधिकारियों ने परिजनों को बताया कि हादसे वाले दिन वह अपने सरकारी क्वार्टर से बाइक पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अचानक फिसल गई। गिरने के दौरान उनके साथ मौजूद सरकारी राइफल का ट्रिगर दब गया, जिससे चली गोली उन्हें लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे एयरफोर्स स्टेशन में भी शोक का माहौल बन गया।
यह भी पढ़े :पिथौरागढ़ की आरती धरियाल ने रोमानिया में लहराया तिरंगा, गोल्डन बेल्ट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (Narnaul News | Haryana Brave Soldier)
भरतराज भारद्वाज अविवाहित थे और अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनके बड़े भाई जयकिशोर भारद्वाज भी भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं देने के बाद करीब तीन महीने पहले सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि परिवार की सबसे छोटी बहन अभी अविवाहित है। गांव में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। ग्रामीणों ने भरतराज को कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव और देशसेवा के प्रति समर्पित जवान बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व, दोनों का भाव देखने को मिला।
