Connect with us
Uttarakhand Police News: Ex-Constable Sher Singh seen at CJP Jantar Mantar Protest, Viral Video

Home / देवभूमि दर्शन / Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में पहुंचे शेर सिंह का वीडियो वायरल

देवभूमि दर्शन देश

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में पहुंचे शेर सिंह का वीडियो वायरल

1 min read

|Uttarakhand police news today CJP protest jantar mantar uttarakhand police jawan Sher Singh resign video |जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में दिखा शख्स, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप; पूर्व कांस्टेबल होने की जानकारी

|Uttarakhand police news today CJP protest jantar mantar uttarakhand police jawan Sher Singh resign video दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति की पहचान और उसकी वर्तमान सेवा स्थिति समेत पूरे प्रकरण की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में वर्दी पहने दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान शेर सिंह के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात रहा है और वर्ष 2025 में उसे निलंबित किया गया था। हालांकि, उसकी वर्तमान स्थिति और वर्दी पहनकर जंतर-मंतर पहुंचने से जुड़े पूरे तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अभी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Sikkim tunnel incident: सिक्किम टनल हादसा में चमोली के होनहार इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत

 

जंतर-मंतर के प्रदर्शन में वर्दी पहनकर पहुंचने का वीडियो वायरल (Viral Video)

बताया जा रहा है कि शेर सिंह दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने नजर आया। इसी दौरान बनाए गए वीडियो के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। बताया जा रहा है कि कथित पुलिस जवान से छात्रों का दर्द बयां करते हुए न केवल अपना बैच उतारा बल्कि नौकरी से इस्तीफा भी दे दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संबंधित व्यक्ति इस समय उत्तराखंड पुलिस की सेवा में है या नहीं। इसके साथ ही यदि वह निलंबित स्थिति में है तो ऐसी परिस्थिति में पुलिस की वर्दी पहनकर सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के मामले में लागू नियमों के तहत क्या कार्रवाई की जा सकती है, इसकी भी जांच की जा रही है।

पिथौरागढ़ में रह चुकी है तैनाती, निलंबन की स्थिति की जांच (uttarakhand Police Verification)

सूत्रों के अनुसार, शेर सिंह की पूर्व में पिथौरागढ़ जिले में तैनाती रही है। पुलिस अधिकारी अब उसके सेवा रिकॉर्ड और वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटा रहे हैं।जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि वर्ष 2025 में निलंबन के बाद उसकी सेवा स्थिति क्या है और क्या वह वर्तमान में पुलिस विभाग से किसी रूप में जुड़ा हुआ है। यदि वह पुलिस सेवा में नहीं है तो उसके द्वारा पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल किए जाने से जुड़े नियमों की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand kanwar mela 2026: उत्तराखण्ड 30 जुलाई से चलेगी 6 कांवड़िया स्पेशल ट्रेन

 

पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी जुटाई जा रही जानकारी (CJP protest Delhi Police Headquarters)

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी पूरे घटनाक्रम से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है। अधिकारियों की ओर से फिलहाल उपलब्ध तथ्यों और वायरल वीडियो के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभाग का कहना है कि जब तक सभी तथ्यों की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। संबंधित व्यक्ति की वर्तमान स्थिति, निलंबन से जुड़े रिकॉर्ड और वर्दी पहनने के कारणों समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

तथ्यों की पुष्टि के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई (neet exam protest Departmental Action)

अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित प्रावधानों के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में नजर आए व्यक्ति का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शेर सिंह की वर्तमान सेवा स्थिति क्या है और वर्दी पहनकर सार्वजनिक धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में उसके खिलाफ किसी तरह की विभागीय या कानूनी कार्रवाई बनती है या नहीं।

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन

To Top