Connect with us
विडियो: ऋषिकेश में 30 फीट विशालकाय अजगर ने मचाई दहशत वन विभाग टीम के छूटे पसीने

Home / उत्तराखण्ड / विडियो: ऋषिकेश में 30 फीट विशालकाय अजगर ने मचाई दहशत वन विभाग टीम के छूटे पसीने

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

विडियो: ऋषिकेश में 30 फीट विशालकाय अजगर ने मचाई दहशत वन विभाग टीम के छूटे पसीने

1 min read

विडियो: ऋषिकेश में 30 फीट विशालकाय अजगर ने मचाई दहशत वन विभाग टीम के छूटे पसीने

क्या होगा जब एक विशालकाय अजगर आबादी वाले क्षेत्र में घुस आए? अधिकांश लोगों की तो यह सोचकर ही रूह कांप जाती है। ऐसा ही एक दहशत भरा वाकया राज्य के ऋषिकेश में हुआ। जहां हाईडिल कालोनी के एक खेत में 25-30 फीट लम्बे विशालकाय अजगर के नजर आने से हड़कंप मच गया। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि एक हकीकत है जिसे आप खुद विडियो में देख सकते हैं। क्षेत्र में जिसने भी विशालकाय अजगर के खेत में दिखाई देने की खबर सुनी वह दौड़ा-दौड़ा खेत की ओर चला आया। देखते ही देखते विशालकाय अजगर को देखने के लिए खेत के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। डरे-सहमे तथा हतप्रभ लोगों ने जैसे-तैसे वन विभाग को अजगर के क्षेत्र में दिखाई देने की खबर दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी बिना देर किए मौके पर तो पहुंच गए परन्तु उनको इतने विशालकाय अजगर को अपने काबू में करने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। वन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मेहनत की तब जाकर कहीं यह विशालकाय अजगर उनके हाथ में आ सका।




देखिए वीडियो: राज्य में जंगली जानवरों के आबादी वाले क्षेत्रों में देखें जाने तथा लोगों को घायल करने की घटनाएं तो अब आम हो चुकी है। आए दिन राज्य में कहीं न कहीं से ऐसी बुरी खबर आते रहती है। लेकिन इस बार जो हुआ वो हैरान करने वाला था।  बता दे की यह कौतहुल का कारण बनने वाली घटना ऋषिकेश के वीरभद्र स्थित हाईडिल कॉलोनी की है। इस कालोनी में बीते शनिवार को एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। क्षेत्र के लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम को अजगर को पकड़ने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। जिसका विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग के अनुसार इस विशालकाय अजगर की लम्बाई 25-30 फीट है। इतने विशालकाय अजगर आमतौर पर आबादी वाले क्षेत्रों में नजर नहीं आतें। वन विभाग द्वारा पकड़े गए अजगर को बड़कोट मिलान रेंज के जंगल में छोड़ा गया है, जो कि आबादी वाले क्षेत्रों से काफी दूरी पर है।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top